नई दिल्ली| सेना प्रमुख बिपिन रावत ने बुधवार को कहा कि जकार्ता एशियाई खेलों में सेना के खिलाड़ियों का प्रदर्शन मात्र एक ट्रेलर है और टोक्यो ओलम्पिक खेलों में पदकों की संख्या बढ़ाना अगला लक्ष्य है। रावत ने कहा कि उन्होंने सेना के खिलाड़ियों से अधिक पदक की उम्मीद थी और उन्हें विश्वास है कि जो खिलाड़ी एशियाई खेलों में पदक जीतने से चूक गए हैं वे कड़ी मेहनत करेंगे और भविष्य में देश के लिए पदक लाएंगे।

उन्होंने कहा, ” जकार्ता एशियाई खेलों के लिए 66 एथलीटों सहित सेना के कुल 73 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। सेना के खिलाड़ियों ने इन खेलों में चार स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीते। मुझे उनसे अधिक पदक की उम्मीद थी। लेकिन मुझे पता है कि जो इस बार पदक नहीं ला सके हैं वह अगली बार पदक लाएंगे।”
रावत ने कहा कि इन एथलीटों ने उनसे अधिक अंतर्राष्ट्रीय मौकों की मांग की है।
उन्होंने कहा, “एथलीटों ने मुझसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मौकों के बारे में बात की है। वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करना चाहते हैं। इससे एथलीटों का आत्मविश्वास बढ़ता है।”
The post ओलम्पिक में पूरी मूवी, एशियाड सिर्फ एक ट्रेलर : सेना प्रमुख appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.