इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के मैदान में हर खिलाड़ी कोई न कोई रिकॉर्ड बनाने के लिए मैदान में उतरता है। क्रिकेट के इतिहास में कई रिकॉर्ड ऐसे है जिनका टूटना नामुमकिन है। क्रिकेट के मैदान में हमारे भारतीय टीम के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने कई शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। आज हम आपको भारत के उन खिलाड़ियों के बारें में बताने जा रहे है। जिन्होंने वनडे मैचों में सबसे ज्यादा कैच पकड़े हैं। तो आइए नजर डालिए...
विजय हजारे ट्रॉफी: एक साल बाद फिर इस टीम की कमान गौतम गंभीर के हाथ में
मोहम्मद अजहरूद्दीन : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व शानदार बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1985 से लेकर 2000 तक 334 वनडे मैच खेले है। अजहर ने इस दौरान में वनडे करियर में 156 कैच पकड़ने वाले भारत के पहले खिलाड़ी है।
Asia Cup 2018 : बांग्लादेश ने पांच बार की चैंपियन को उद्घाटन मैच में रौंदा 137 रनों, ये खिलाड़ी रहा मैच का हीरो
सचिन तेंदुलकर : भारतीय टीम के मास्टर ब्लास्टर खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने अन्तरर्राष्ट्रीय वनडे करियर में 1989 से लेकर 2012 तक 463 मैच खेले है। सचिन ने इस दौरान वनडे करियर में 140 कैच पकड़ने में सफलता हासिल की है। भारत के मास्टर ब्लास्टर खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के मैदान में कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है।
राहुल द्रविड़ : भारतीय टीम की द वॉल के नाम से मशहूर खिलाड़ी राहुल द्रविड़ ने 1996 से 2011 तक 340 वनडे मैच खेले है। द्रविड़ ने इस दौरान वनडे में 124 कैच पकड़ने में सफलता हासिल की है।
सुरेश रैना : भारतीय टीम के टी20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी सुरेश रैना ने 2005 से अबतक 223 वनडे मैच खेले है। रैना ने इस दौरान वनडे में 100 कैच पकड़ने का कारनामा किया है। सुरेश रैना अभी एशिया कप टीम में जलवे बिखेरने के लिए तैयार है।