ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर सियान अर्विने ने आखिरकार मैदान छोड़ दिया. सियान 2004 से टीम से बाहर चल रहे थे. वह पांच टेस्ट और 42 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर चुके थे.
यह दिग्गज ऑलराउंडर हैम्पशायर के लिए काउंटी चैम्पियनशिप भी खेल चुका है. जहां सियान ने शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया था. उन्होंने काउंटी क्रिकेट में 280 विकेट लेने के साथ-साथ 11,3 9 0 रन बनाए थे.
एर्विन ने लिस्ट ए क्रिकेट में 5,716 रन बनाए और 206 विकेट भी चटकाएं. इस बीच, ऑलराउंडर ने ट्वेंटी -20 क्रिकेट में 3,000 से अधिक रन बनाए वहीं 68 विकेट झटके.
संन्यास की घोषणा करते हुए इस खिलाड़ी ने कहा कि
“कल मैने अपने जीवन का सबसे बड़ा फैसला लिया. उन्होंने इस दौरान कहा कि बहुत समय तक सोचने के बाद मैने अपनी 7 नंबर की जर्सी को लटकाने का फैसला किया. मुझे लगा कि यह सही समय है जब मुझे मैदान छोड़ देना चाहिए.”

सालों तक हैम्पशायर के लिए खेलने वाले इस खिलाड़ी को खराब प्रदर्शन के बाद टीम से नेकाल दिया गया था जिसके बाद इन्हें डर्बीशायर सेंकड डिविजन से खेलने का मौका मिला. हालांकि यहां भी इस खिलाड़ी का खराब फार्म जारी रहा. जिसके बाद आलोचनाओं का दौर तेज हो गया.
सियान अर्विने के संन्यास पर डर्बीशायर के कप्तान बिली गॉडलमैन ने कहा,
“सियान ने आज समूह के साथ साझा किया कि उन्हें अपने करियर के बारे में लंबे समय से सोचना पड़ा है और उन्होंने आज से खेल से रिटायर होने का फैसला किया है.”
उन्होंने आगे कहा कि
“हमने इनके साथ बहुत तो नहीं खेला, लेकिन इनके खिलाफ बहुत खेला है. यह एक शानदार खिलाड़ी रहे और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वास्तव में ये एक शानदार इंसान रहे.”
The post दिग्गज ऑलराउंडर ने सभी को चौंकाते हुए किया सभी फ़ॉर्मेट से सन्यास की घोषणा appeared first on SportzWiki Hindi.