स्विट्जरलैंड| इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के मुख्य कोच जोसे मोरिन्हो का कहना है कि उनकी टीम इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के शुरुआती मैचों में मिली हार से उबर चुकी है और लगातार बेहतर हो रही है। युनाइटेड यूरोपीय चैम्पियंस लीग के ग्रुप स्तर के मुकाबले में यहां स्विट्जरलैंड के क्लग यंग बॉयज का सामना करेगा।
जोसे मोरिन्हो ने कहा, “मैं समझता हूं कि हम लगातार बेहतर हो रहे हैं। हमारी टीम संतुलित है, हम लगातर मौके बना रहे हैं और हम विपक्षी टीम के खिलाफ अपने आक्रामक रवैये में बदलाव ला रहे हैं। हमने कुछ स्थितियों में अच्छा हिफेंस करने का भी तरीका निकाला है।”
मोरिन्हो ने कहा, “शुरुआती दो हार के बाद हम छह अंक अर्जित करने में कामयाब रहे जो हमारे लिए बहुत महत्वूपर्ण है। हम दो मुश्किल अवे मैच में जीत दर्ज करने में कामयाब रहे और देखते हैं कि क्या हम लगातर तीन मैच जीत सकते हैं।”
The post हमारी टीम संतुलित है, हम लगातर मौके बना रहे हैं : मोरिन्हो appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.