Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: एशिया कप में पाकिस्तान टीम की हार पर भड़का दिग्गज, कहा मैच देखने में आती हैं शर्म

एशिया कप के सुपर-4 के अंतिम मुकाबले में पाकिस्तान को बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही पाकिस्तान टीम एशिया कप के फाइनल से बाहर हो गयी. पाकिस्तान की इस हार से फैन्स के साथ-साथ कई दिग्गज भी अपनी नाराजगी दिखा रहे हैं.

सुपर फॉर के अंतिम मुकाबले में बांग्लादेश से हारने से पहले पाकिस्तान को भारतीय टीम से करारी शिकस्त मिली थी. वहीं ग्रुप स्तर के मैच में भी पाक को भारत से हार का सामना करना पड़ा था.

‘मैच देखने में आती शर्म’

पाकिस्तान के पूर्व जबरदस्त स्पिनर गेंदबाज सईद अजमल पाक टीम द्वारा एशिया कप में किए गए प्रदर्शन से काफी निराश हैं. उनका कहना है कि उन्हें पाकिस्तान का मैच तक देखने में शर्म आती है.

एक पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल पर बात करते हुए सईद अजमल ने कहा

”ये वो टीमें हैं जो पाकिस्तान का नाम सुन कर ही हार जाती थीं, लेकिन अब उनके गेंदबाज हमारे बल्लेबाजों को आंखें दिखा रहे हैं. अब हांगकांग ही रह गयी है. उनको भी अगर मौका मिलेगा तो अगले 6 महीने में हमें हराएंगे.”

आगे अजमल ने कहा ”इतनी बुरी प्रदर्शन है कि मुझे मैच देखते हुए शर्म आ रही है. ये वो टीम है जो चैंपियन ट्रॉफी में चैंपियन हुई.”

अजमल ने कप्तान सरफराज अहमद पर बरसते हुए कहा कि उनकी कप्तानी छोड़िए प्रदर्शन देखिए. अजमल ने बताया कि सरफराज ने पिछली 11 पारियों में सिर्फ एक ही अर्द्धशतक लगाया है.

अजमल यही नहीं रुके उन्होंने भारत से मिली हार पर कहा ”इंडिया के खिलाफ तो हम ऐसे खेलते हैं, जैसे हम उनके पाले हुए बच्चे हैं.”

पाकिस्तान टीम का यूएई पिछले काफी समय से होम ग्राउंड है. इसी को लेकर जब एंकर ने चर्चा में मौजूद सलमान बट्ट से सवाल किया तो उन्होंने कहा ”पाकिस्तान ने पिछले एक साल में ज़िम्बाम्वे, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ 80 प्रतिशत क्रिकेट खेला है. अच्छी सीरीजें हमने खेली ही नहीं. सिवाय चैंपियन ट्रॉफी के.”

यहां देखें वीडियो 

The post वीडियो: एशिया कप में पाकिस्तान टीम की हार पर भड़का दिग्गज, कहा मैच देखने में आती हैं शर्म appeared first on SportzWiki Hindi.