स्पोर्ट्स डेस्क। केएल राहुल आज भारतीय क्रिकेट का जाना-पहचाना नाम हैं। केएल राहुल भारत की नेशनल क्रिकेट टीम के लिए बल्लेबाजी करते हैं। फिलहाल वे इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ हैं। टीम इंडिया इस वक्त इस दौरे का अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रही हैं, जिसमें केएल राहुल भी शामिल हैं। राहुल का पूरे दौरे पर प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि, इस दौरे के बाद उनकी टेस्ट टीम से छुट्टी हो सकती है।
कहा जा रहा हैं कि, केएल राहुल सीमित ओवर क्रिकेट में टीम इंडिया का हिस्सा तो रहेंगे लेकिन टेस्ट टीम से उनका पत्ता कट सकता है। वही खबर ये भी हैं कि, केएल राहुल के स्थान पर टेस्ट टीम में युवा बल्लेबाज प्रशांत चोपड़ा को शामिल किया जा सकता है। हो सकता हैं आप इस नाम से अनजान हो लेकिन प्रशांत की भारतीय टेस्ट टीम के लिए दावेदारी मजबूत मानी जा रही हैं। इस वक्त प्रशांत शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
बता दे, प्रशांत चोपड़ा रनों का अंबार लगा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में हिमाचल प्रदेश की ओर से खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ लिस्ट ए मुकाबले में 150 रनों की धमाकेदार पारी खेली हैं। प्रशांत का सर्वाधिक स्कोर 338 है जो उन्होंने पिछले साल रणजी ट्रॉफी में बनाया था। उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 7 शतक दर्ज हैं। हिमाचल प्रदेश के इस युवा बल्लेबाज ने घरेलु क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया हैं। वे टेस्ट में भी 50 की औसत से बैटिंग करते हैं।
प्रशांत चोपड़ा के शानदार प्रदर्शन के बाद उनका भारतीय टेस्ट टीम में दावेदारी को मजबूत माना जा रहा हैं। प्रशांत टीम में केएल राहुल की जगह शामिल किये जा सकते हैं। वे शानदार ओपनर बल्लेबाज हैं, और टेस्ट टीम के लिए भारतीय टीम के लिए परफेक्ट चॉइस साबित हो सकते हैं।
Herald