खेल डेस्क। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज तानिया भाटिया (68) और कप्तान मिताली राज (52) की अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों की सधी गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने आईसीसी महिला चैंपियनशिप के दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मेजबान श्रीलंका को सात रन से शिकस्त दी। इसके साथ ही भारत ने इस वनडे शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की।
कुक के बाद अब इंग्लैंड को ये खिलाड़ी लेगा क्रिकेट से संन्यास
गॉल मेें खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले खेले हुए निर्धारित पचास ओवर में 219 रन बनाए। इसके जवाब में मेजबान टीम 48.1 ओवर में 212 रन पर आउट हो गई। श्रीलंकाई टीम की ओर से कप्तान चमारी अटापट्टू ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। जबकि शशिकला श्रीवर्धने ने 49 और नीलाक्षी डिसिल्वा ने 31 रन की पारियां खेली।
अब इस भारतीय एथलीट की भी बनेगी बॉयोपिक, शामिल होंगी इस खिलाडिय़ों में
भारतीय टीम की ओर से मानसी शर्मा ने 51 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ 37 रन देकर दो विकेट हासिल करने में कामयाब रही। मैच उस समय रोमाचंक बन गया जब मेजबान टीम को आखिरी चार ओवर में जीत के लिए 17 रन की आवश्यकता थी और उसके तीन विकेट बाकी थे, लेकिन भारतीय टीम ने मेजबान टीम के बाकी बचे तीनों विकेट झटककर जीत हासिल की।
B'day Spl : विदेश से आएं इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम में बनाई अपनी विशेष पहचान
निया ने बल्ले के साथ ही विकेट के पीछे भी शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इससे पहले केवल 66 रन पर अपने चार विकेट गंवा चुकी भारतीय टीम को कप्तान मिताली राज और तानिया भाटिया ने सहारा दिया।
अपने वनडे करियर का केवल दूसरा मैच खेल रही विकेटकीपर तानिया ने 66 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान मिताली ने 121 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की। मिताली ने अपनी पारी में चार और तानिया ने नौ चौके लगाए। वहीं दयालन हेमलता ने भी 31 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली।