इंटरनेट डेस्क। मोइन अली के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने साउथहैम्प्टन टेस्ट में टीम इंडिया को 60 रन से मात देकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली है। चौथे दिन इंग्लैंड के 245 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 184 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम देश के बाहर तीसरी बार 200 से अधिक रन का पीछा सफलतापूर्वक नहीं कर सकी। टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण उसका शीर्षक्रम रहा क्योंकि 22 रन के स्कोर पर उसके तीन विकेट गिर चुके थे। केएल राहुल तो खाता खोले बिना पवेलियन लौटे जबकि शिखर धवन 17 रन की पारी ही खेल सके।
इन टॉप बल्लेबाजों के नाम दर्ज है वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड
खैर, अब दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम व फाइनल मैच 7 सितंबर को लंदन के कैनिंगटन मैदान में खेला जाएगा। अब पांचवे टेस्ट मैच में भारतीय टीम में कुछ बदलाव नजर आ सकते है। क्योंकि चौथे टेस्ट मैच में केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। ऐसे में कप्तान विराट कोहली पांचवे टेस्ट मैच में इन तीनों को बाहर बिठा सकते है। ऐसे में अंतिम टेस्ट मैच में विराट पृथ्वी शॉ, करूण नायर और रविन्द्र जडेजा को मौका दे सकते है।
EngvInd : विराट कोहली ने चौथे टेस्ट मैच में बनाया ये "विराट" रिकॉर्ड, पीछे छोड़ा इस दिग्गज को
भारत के कप्तान विराट कोहली के लिए इंग्लैंड का दौरा अभी तक शानदार रहा। विराट कोहली ने चौथे टेस्ट मैच में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया और ब्रायन लारा को इस रिकॉर्ड में पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली का टेस्ट मैचों में कप्तान के तौर पर 4000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।