भारत और पाकिस्तान के एशिया कप में आज हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान को भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआत झटके लिए। उन्होंने दोनों ही सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक और फखर जमान को पवेलियन भेजकर पाक टीम की पार्टी खराब कर दी। इसके बाद बाबर आजम और अनुभवी शोएब मालिक पाक पारी को संभाला। महेंद्र सिंह धोनी ने मैच में आसान कैच छोड़ दिया।
शोएब मालिक का था कैच
भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने 16वें ओवर की अंतिम गेंद पर पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मालिक का कैच छोड़ दिया। हार्दिक पांड्या की बाहर जाती हुई गेंद को मालिक ने थर्ड मैन की तरफ धकेल कर एक रन लेना चाहते थे। इसी चक्कर में गेंद ने उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर धोनी के दाएं तरफ गई। जहाँ धोनी ने एक हाथ से उसे लपकने की कोशिश के लेकिन गेंद उनके हाथ से निकल गई।
माही से नहीं होती ऐसी गलती

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर में गिने जाते हैं। उनसे ऐसी गलती न के बराबर होती है लेकिन आज उन्होंने कैच गिरा दिया। उस समय मलिक सिर्फ 26 रन बनाकर खेल रहे थे। हालाँकि धोनी गलती का टीम को ज्यादा खमियाजा नहीं भुगतना पड़ा और मालिक जल्द ही पवेलियन लौट गए। भुवेश्वर कुमार ने भी उनका एक कैच छोड़ा लेकिन मालिक इन दोनों का कुछ खास फायदा नहीं उठा पाए।
अभी ये है मैच का हाल
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे एशिया कप के पांचवे मुकाबले में न्यूज लिखे जाने तक पाकिस्तान की टीम ने 28 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए थे। पाकिस्तान को भारत ने शुरुआत से ही बैकफूट पर धकेल दिया था। इसके सबसे मजबूत अस्त्र सलामी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। इमाम उल हक ने जहाँ 2 रन बनाये वहीं चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के हीरो फखर जमान अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
देखें वीडियो:
Ms dhoni dropped the catch. #INDvPAK pic.twitter.com/Uv21s8K82M
— Khurram Siddiquee (@iamkhurrum12) September 19, 2018
The post एशिया कप: महेंद्र सिंह धोनी से हुई ये बड़ी गलती कहीं पड़ न जाएं टीम इंडिया पर भारी, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.