खेल डेस्क। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एशिया कप के सुपर चार चरण मैच में बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीत लिया है। रोहित ने टॉस जीतने के बाद पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।
विराट कोहली के साथ अपने रिलेशन को लेकर अनुष्का ने दिया ये बड़ा बयान
इस मैच के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है। कमर की चोट के कारण एशिया कप से बाहर हुए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के स्थान पर रवीन्द्र जडेजा को इस मैच के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है। रवीन्द्र जडेजा एक साल से अधिक समय बाद भारतीय टीम की ओर से वनडे खेलने मैदान में उतरेंगे।
मैच के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया है। इसी कारण राजस्थान के मध्यम तेज गेंदबाज खलील अहमद को मौका नहीं मिल सका हे।
भारतीय टीम आज बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल कर विजयी हैट्रिक लगाने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतर रही है। इस मैच के लिए बांग्लादेश टीम में भी कई परिवर्तन किए गए है। बांग्लादेश को अपने अन्तिम मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
आज ही के दिन ख्ेाले जा रहे दूसरे सुपर चार चरण में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है।
टीमें: बांग्लादेश: लिटन दास (विकेटकीपर), नाजमुल हुसैन शानो, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, महमुदुल्लाह, मोसद्देक हुसैन, मेहदी हसन, मशरफी मुर्तजा (कप्तान), रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, महेन्द्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, रवीन्द्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजेंद्र चहल।