भारतीय खेल जगत में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कई पुरस्कारों से नवाजा जाता है। भारत के खेल में दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम से दिया जाने वाला राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार….इस पुरस्कार को हर साल भारतीय खेल जगत में जबरदस्त प्रदर्शन कर देश का नाम ऊंचा करने वाले कुछ नामांकित खिलाड़ियों को दिया जाता है।

विराट कोहली और मीराबाई चानू को राजीव गांधी खेल पुरस्कार के लिए किया नामांकित
इस बार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार समारोह कुछ ही दिनों बाद यानि 25 सितंबर को होने जा रहा है। इस समारोह में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और भारत की महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को चुना गया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों को 25 सितंबर को भारत सरकार के द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार समारोह है 25 सितंबर को
वैसे अभी तक तो इस खबर की पुख्ता जानकारी नहीं मिली है लेकिन अगर खेल रत्न अर्जुन अवार्ड कमेटी के सूत्रों की माने तो विराट कोहली और मीराबाई चानू को इस प्रतिष्ठित सबसे बड़े खेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।
Cricketer Virat Kohli and weightlifter Mirabai Chanu have been recommended for Rajiv Gandhi Khel Ratna award: Khel Ratna, Arjuna Award committee sources pic.twitter.com/SSlDHjlY4I
— ANI (@ANI) September 17, 2018
विराट कोहली ये पुरस्कार पाने वाले बन जाएंगे तीसरे क्रिकेटर
आपको बता दें कि इस भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस साल जबरदस्त प्रदर्शन किया है। विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से कई कीर्तिमान स्थापित किए और देश का नाम ऊंचा किया है। विराट कोहली ये पुरस्कार पाने वाले सचिन तेंदुलकर(1997) और महेन्द्र सिंह धोनी(2007) के बाद तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे।


मीराबाई चानू ने इस साल किया है शानदार प्रदर्शन
तो वहीं भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू की बात करें तो उन्होंने इस साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत को गोल्ड दिलाया था जिसके बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में भी स्वर्ण पदक दिलाया। हालांकि वो एशियन गेम्स में चोट के कारण हिस्सा नहीं ले सकी।

राजीव गांधी खेल पुरस्कार पर एक नजर
आपको राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के बारे में कुछ जानकारी बता दें कि ये पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम से साल 1991 से शुरू किया गया। इस पुरस्कार को देश के लिए खास प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रतिवर्ष दिया जाता है। पुरस्कार में एक पदक के साथ ही प्रशस्ति पत्र और 7.5 लाख रूपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post खुशखबरी- विराट कोहली के अलावा इस महिला खिलाड़ी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए किया गया नामांकित appeared first on SportzWiki Hindi.