इंग्लैंड के दौरे में पर भारतीय बल्लेबाजों की कलई खुल गई थी. इस दौरान विराट कोहली को छोड़ कोई भी बल्लेबाज कुछ ख़ास नही कर पाया था. ऐसे में भारत को आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया के मुश्किल दौरे पर जाना है. ऐसे में इस दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज़ इयान चैपल ने भारत के बल्लेबाजों को चेतावनी दी है. उनका मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के दौर से पहले भारत को बल्लेबाज़ी पर ध्यान देना होगा वरना परिणाम वही होगा जो इंग्लैंड के खिलाफ हुए है.
बल्लेबाजों को काम करना होगा

ESPNcricinfo पर लिखे हुए अपने लिखे लेख में उन्होने लिखा कि इंग्लैंड के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय बल्लेबाजों को अपनी क्षमता का प्रदर्शन करना होगा. ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर उन्हें काफी ज्यादा परेशानी हो सकती है. ऐसे में भारत को इस कमी पर ध्यान देना होगा वरना ऑस्ट्रेलिया में भारत के बल्लेबाज़ संघर्ष करते हुए नज़र आएँगे.
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज़ी है कमजोर

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज़ी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि “ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज़ी काफी ज्यादा कमजोर है. टीम के स्टार बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर इस समय बैन की वजह से बाहर है, लेकिन टीम के पास एक मजबूत गेंदबाज़ी है, जो भारत के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है.”
आगे उन्होंने कहा कि “अगर इस सीरीज के दौरान मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, कमिंस और नाथन लायन फिट रहते हैं, तो भारत के बल्लेबाजों को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इंग्लैंड में गेंदबाजों को हवा में स्विंग मिलती है और कोहली को छोड़ कर सभी बल्लेबाज़ इससे परेशान हुए है. वही दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया में आप को अतिरिक्त उछाल भी मिलेगा. जिस वजह से बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में भारत को अब इस दिक्कत का काम करना होगा ताकि वो इस दौरे पर अच्छा कर सके.”
The post ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले इयान चैपल ने भारतीय बल्लेबाज़ी को दिया इस क्षेत्र में सुधार करने का सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.