Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुरेश रैना ने गंवाई रणजी टीम की कप्तानी, ये युवा बल्लेबाज संभालेगा टीम की कमान

इंटरनेट डेस्क। सुरेश रैना भारतीय टीम के बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज है। सुरेश रैना ने क्रिकेट के मैदान में शानदार पारियां खेल कर टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। सुरेश रैना ने अपनी फील्डिंग से भी मैच जीताने में अहम योगदान दिया है। सुरेश रैना ने क्रिकेट के मैदान में रन बनाने के साथ—साथ कई रिकॉर्ड बनाने में भी कामयाबी हासिल की है।भारत का ये बाएं हाथ का आक्रामक बल्लेबाज एशिया कप में अपने जलवे बिखेरने को तैयार है। लेकिन हाल ही में सुरेश रैना के लिए एक और बुरी खबर आई है।

एशिया कप : इस बल्लेबाज के नाम दर्ज सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड, चौंक जाओंगे नाम जानकर

सुरेश रैना को उत्तर प्रदेश रणजी टीम से कप्तानी से हाथ धोना पड़ा। सुरेश रैना के बाद अब उत्तर प्रदेश रणजी टीम की कप्तानी अक्शदीप नाथ को सौंपी गई है। लेकिन बांए हाथ के इस खतरनाक बल्लेबाज और फील्डर्स के लिए एक अच्छी खबर है कि वो वनडे में उत्तर प्रदेश टीम की कमान संभालेगें। सुरेश रैना ने भारतीय टीम के लिए 18 टेस्ट मैच 223 वनडे मैच और 72 टी20 मैच खेले है। रैना ने इस दौरान टेस्ट में 768 रन, वनडे में 5568 रन और टी20 में 1498 रन बनाए है। सुरेश रैना आईपीएल में भी अपने जलवे बिखेरते नजर आते है। सुरेश रैना आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात लायंस की और से मैदान में उतर चुके है।

उत्तर प्रदेश रणजी टीम के नए कप्तान अक्शदीप ने 13 फर्स्ट क्लास मैच खेले है। अक्शदीप ने 2005 में पहली बार बीसीसीआई की जूनियर ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की तरफ से हिस्सा लिया। इसके बाद से उत्तर प्रदेश के लिए विजय हृजारे, मुश्ताक अली ट्वेंटी-20, रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी खेल रहे हैं।अक्षदीप भारत के मास्टर ब्लास्टर खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को अपना आइडल मानते है।