Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन और ब्रायन लारा को छोड़ ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली जब भी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतर रहे हैं, वे एक रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवा और अंतिम मैच जारी है. कोहली ने अपने 2014 के नाकाम दौरे से उबरते हुए इस बार टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की है. वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

लारा और सचिन को किया पीछे 

विराट कोहली के बल्ले से निरंतर रनों के साथ-साथ रिकॉर्ड भी निकल रहे हैं. अब एक और उपलब्धि कोहली ने अपने नाम की है. वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 18 हज़ार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

कोहली ने ये कारनामा 400 से कम पारियों में कर दिखाया है. जोकि अभी तक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका. कोहली ने अपने 18 हज़ार रन 382वीं पारी में पूरे किए हैं. ओवल में बल्लेबाजी के लिए उतरने से पहले कोहली के नाम 381 पारियों में 17979 रन दर्ज थे.

कोहली से पहले सबसे तेज 18 हज़ार रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के नाम था. लारा ने ये कारनामा 411 पारियों में किया था. जबकि इस मामले में दूसरे नंबर पर सचिन थे, जिन्होंने 412 पारियों में इस उपलब्धि को प्राप्त किया था. वहीं अब कोहली के नंबर एक पर पहुंचने के बाद लारा दूसरे और सचिन तीसरे नंबर पर आ गए हैं.

अभी हाल ही में एक इन्टरव्यू के दौरान ब्रायन लारा से मौजूदा समय के उनके पसंदीदा और एक्टिव बल्लेबाज के बारे में पूछा गया था. इस पर लारा ने विराट कोहली और इंग्लैंड के जो रूट का नाम लिया था.

विराट कोहली के अगर अभी तक के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतक की ओर देखें तो वह 58 शतक लगा चुके हैं. 23 शतक उन्होंने टेस्ट में लगाए हैं. जबकि 35 शतक वनडे क्रिकेट से निकले हैं. कोहली अभी हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में 6 हज़ार रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने है.

 

The post सचिन और ब्रायन लारा को छोड़ ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.