Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह के संन्यास को लेकर सुरेश रैना ने कही दिल छू लाने वाली बात

भारतीय क्रिकेट टीम को साल 2007 का विश्व टी-20 जीताने में सबसे खास भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेशके तेज गेंदबाज रूद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया है। अपनी स्विंग और लाइन-लैंथ से जबरदस्त शुरुआत करने वाले आरपी सिंह ने भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में मिलाकर 82 मैच खेलने में कामयाबी हासिल की।

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने लिया संन्यास

पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम में वापसी के इंतजार में बैठे आरपी सिंह ने आखिर मौके की नजाकत को देखते हुए 32 साल की उम्र में अपने क्रिकेट करियर को थामने का फैसला कर लिया। आरपी सिंह ने साल 2005 में 4 सितंबर के ही दिन भारतीय टीम का इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार प्रतिनिधित्व किया।

बड़े भावुक बयान को आरपी सिंह ने किया ट्वीटर पर साझा

उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने मंगलवार को ट्वीटर पर एक बड़ा ही भावुक लेटर के साथ अपने करियर को बाय-बाय कहा। अपने ट्वीटर पर पोस्ट की इस फोटो में आरपी सिंह ने भावुकता में लिखा कि “13 साल पहले आज ही के दिन यानि 4 सितंबर 2005 को मैंने भारतीय जर्सी को पहली बार पहना था।” 

सुरेश रैना ने आरपी सिंह के संन्यास पर कही दिल छू लेने वाली बात

रूद्र प्रताप सिंह के द्वारा संन्यास की घोषणा करने के बाद उत्तर प्रदेश की टीम के लिए उनके साथ कई सालों तक खेलने वाले भारतीय टीम के बल्लेबाज सुरेश रैना ने ट्वीट करते हुए आरपी सिंह के लिए दिल छू लेने वाली बात कही। सुरेश रैना ने ट्वीटर पर लिखा कि

“मेरे दोस्त आरपी सिंह मैं आपको आगे आप की सभी सफलता की शुभकामनाएं देता हूं। मुझे खुशी है कि मैं आपकी यात्रा का हिस्सा रहा और हमने कई मैच एक साथ खेले जहां पर हमने उतार-चढ़ाव, खुशी और सफलता के पल साझा किए। यहां एक नई शुरुआत है और मुझे यकिन है कि आप हमेशा की तरह कई तरीकों से प्रेरित करना जारी रखेंगे।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह के संन्यास को लेकर सुरेश रैना ने कही दिल छू लाने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.