इंटरनेट डेस्क। हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहें पांचवे और अंतिम टेस्ट मैच भी ऐसा लगा रहा है भारत के हाथों से निकल रहा हो। भारत ने बल्लेबाजो करते हुए अपनी टीम के लिए इंग्लैंड से कोई बढ़त हासिल नही की है। साथ ही भारत की और से केवल अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन विराट कोहली, जडेजा और हनुमा विहारी द्वारा ही किया गया है। जहां भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 382 पारियों में कोहली ने को अपने 18000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए और महान वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रायन लाराऔर सचिन को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा भारतीय टीम की ओर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले हनुमा विहारी ने शानदार रिकॉर्ड बनाया है।
रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि हनुमा विहारी ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला डेब्यू मैच खेला साथ ही पहली पारी में ही हनुमा विहारी ने शानदार रिकॉर्ड बनाया है। साथ ही अपनी पहली पारी में50 प्लस का स्कोर बनाने वाले 26वें भारतीय बल्लेबाज़ बन गए है। इन से पहले जुलाई 2017 में अपने डेब्यू टेस्ट में 50 रन भारतीय बल्लेबाज हार्दिक पंड्या ने बनाये थे। बताया जा रहा है कि हनुमा विहारी ने 124 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेली।
इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में अर्द्धशतक लगाने वाले चौथे भारतीय बन गए है इन से पहले रूसी मोदी, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली भी इंग्लैंड के खिलाफ अपने डब्यू मैच में अर्द्धशतक लगा चुके है। इंग्लैंड के खिलाफ अतिंम मैच में मोका मिलने के बाद हनुमा विहारी भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने वाले 292वें खिलाड़ी बन गए है। साथ ही बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय हनुमा विहारी को घरेलू क्रिकेट शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते है।
Herald