खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका में हुए बॉल टैम्परिंग विवाद के बाद से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर चले रहे कंगारू टीम के पूर्व उप कप्तान डेविड वार्नर ने घरेलू क्रिकेट में बड़ी शतकीय पारी खेल एक बार फिर से सुर्खियां हासिल की है।ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड वार्नर ने रैंडविक पीटरशैम की ओर से खेलते हुए सेंट जॉर्ज के खिलाफ नाबाद 155 रन शतकीय पारी खेली है।
विजय हजारे ट्रॉफी: लगातार दूसरा शतक बनाने से चूका ये युवा बल्लेबाज
सेंट जॉर्ज ने न्यू साउथ वेल्स प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 277 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में रैंडविक पीटरशैम ने डेविड वार्नर की तूफानी पारी के दम पर छह विकेट पर ही लक्ष्य हासिल किया। इस मुकाबले में ऑस्टे्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 152 गेंदों का सामना करते हुए 155 रन बनाए।
इंग्लैंड दौरे से पहले श्रीलंका बोर्ड ने मैथ्यूज को हटाकर इस खिलाड़ी को सौंपी टीम की कमान
इसी टूर्नामेंट में कंगारू टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी शानदार पारी खेल सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने ग्लेन मॅक्ग्राथ ओवल में मॉसमैन के खिलाफ सदरलैंड की ओर से खेलते हुए 85 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 92 गेंदों का सामना किया।
Asia cup 2018: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत आज इन खिलाड़ियों को दे सकता है मौका
गौरतलब है कि इस साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर बॉल टैंपरिंग के आरोप लगे थे। इसके बाद इन दोनों क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय और राज्य क्रिकेट से एक-एक साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था। जबकि इस मामले में ओपनर कैमरन बेनक्रॉफ्ट को नौ महीने के निलंबन की सजा मिली थी।