Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्पेनिश लीग : विल्लारियल ने दर्ज की सीजन की पहली जीत 

मेड्रिड| स्पेनिश क्लब विल्लारियल ने यहां रविवार को लीग के चौथे दौर के मुकाबले में मेजबान लेगेनस को 1-0 से हराकर 2018-19 सीजन की पहली जीत दर्ज की। इस जीत के साथ विल्लारियल तालिका में चार अंकों के साथ 13वें पायदान पर पहुंच गया है।
पहला हाफ गोल रहित समाप्त होने के बाद 49वें मिनट में मेजाबन टीम को पेनाल्टी मिली लेकिन अर्जेटीना के स्ट्राइकर गुइडो केरिलो उसे गोल में नहीं बदल पाए।

पहले हाफ में दोनों टीमो को गोल करने के कई मौके मिले लेकिन कोई भी टीम बढ़त बनाने में कामयाब नहीं हो पाई।

मैच के 65वें मिनट में कोलंबिया के फारवर्ड कार्लोस बाका ने मैच का एकमात्र गोल किया ।

इस हार के बाद लेगेनस तालिका में एक अंक के साथ आखिरी पायदान पर काबिज है।

The post स्पेनिश लीग : विल्लारियल ने दर्ज की सीजन की पहली जीत  appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.