Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सीरीज गंवाने के बाद विराट ने इंग्लैंड के प्रदर्शन को लेकर दिया ये बयान

स्पोर्ट्स डेस्क। साउथेम्प्टन में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे टेस्ट मैच में भारत को इंग्लैंड ने 60 रन से मात दी। इसके साथ ही इंग्लैंड ने टेस्ट सीरिज पर भी कब्जा का लिया यह मैच दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण था। लेकिन अब इंग्लैंड ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली है। बताया गया है कि चौथे दिन टीम इंडिया इंग्लैंड के 245 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम और महज 184 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की हार पर कप्तान कोहली का कहना है कि टीम ने कई मौके गंवाये जो मैच में बदलाव इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड टीम के प्रदर्शन को बेहतर बताया।

विराट कोहली ने सीरिज गंवाने के बाद कहा कि हमने मैच के दौरान कई मौके गंवाये जो मैच में बदलाव पैदा कर सकते थे। उन्होंने कहा एक अच्छा मौका मैच में जीत दिला देता है साथ ही कुछ मौको की वजह से हारे हुए मैच को भी जीत सकते है। साथ ही उन्होंने इंग्लैंड टीम के प्रदर्शन तारीफ़ करते हुए कहा, इंग्लैंड टीम ने मुश्किल परिस्थितियों में भी अच्छा प्रदर्शन किया। विराट ने मैच के बाद कहा, हमें इंग्लैंड की तारीफ करनी होगी जिसने मुश्किल स्थिति में बहादुरी दिखाई जबकि भारत ऐसा नहीं कर सका। साथ ही उन्होंने कहा इंग्लैंड टीम के लिए निचले क्रम पर योगदान काफी अहम साबित हुआ।

इसके अलावा भारतीय कप्तान ने इंग्लैंड के सैम करेन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा इंग्लैंड के लिए सैम करेन का योगदान काफी अहम है। साथ ही अब सीरिज में बचा आखरी मैच दोनों ही टीमों के लिए कोई महत्वता नही रखता है। इसके अलावा कोहली ने कहा कि हमकों हमारी गलतियों को सुधारना होगा। टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन कप्तान विराट कोहली (58) और अजिंक्य रहाणे (51) ने बनाए।



Herald