Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट सीरीज हारने के साथ के विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क ।भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है अतिंम टेस्ट मैच विराट कोहली के कप्तानी करियर पर एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड के साथ शुरू हुआ है। विराट ने लगातार 5 बार टॉस हारने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। विराट 5 मैचों की टेस्ट सीरीज पहले ही हार चुके हैं और कल के मैच में टॉस हारने के बाद अपने नाम दो ऐसे रिकॉर्ड बना लिए है जो कोई भी कप्तान बनाना पसंद नहीं करता है। कल भारत ने टॉस हारने के बाद गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों को बढ़े स्कोर की तरफ बढ़ने से रोक दिया है। इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के कारण भारत ने पहले दिन इंग्लैंड के 7 विकेट झटक लिए। कल भारतीय टीम में हनुमा विहारी और जडेजा को मौका दिया गया है।

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 7 विकेट खोकर 198 रन बनाये। इशांत शर्मा ने 3, बुमराह ने 2 और जडेजा 2 विकेट अपने नाम किए हैै। विराट कोहली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के सभी मैचों में टॉस हारने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। कोहली से पहले लाला अमरनाथ और कपिल देव पांच मैचों की सीरज के सभी मैचों में टॉस हारने वाले कप्तान है।

लेकिन 5 मैचों की टेस्ट सीरीज मेें सभी मैचों में टॉस जीतने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान अली खान पटौदी के नाम है। विराट ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के साथ विदेशी धरती पर कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी किया है। विराट अंतिम मैच में अपने बल्ले से रन बनाते हैं तो विराट 600 रन बनाने का आंकड़ा भी पार कर सकते हैं। विराट अंतिम मैच को जीतकर इस सीरीज में मिली हार से ​थोड़ी राहत ले सकते हैं।



Herald