इंटरनेट डेस्क। 15 सितंबर से एशिया कप का आयोजन होने जा रहा है। एशिया कप में इस बार छह टीमें अपना भाग्य आजमा उतर रही है। 15 सितंबर से खेले जा रहे इस एशिया का आयोजन इस बार संयुक्त अरब अमीरात में होने जा रहा है। एशिया कप का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। एशिया कप के लिए लगभग सभी टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत की कप्तानी एशिया कप में रोहित शर्मा के हाथों में रहेगी। कप्तान रोहित के क्रिकेट करियर की सबसे बड़ी परीक्षा 19 सितंबर को होगी जब भारतीय क्रिकेट टीम की चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ंत होगी। ऐसे में विराट की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी में मिली हार का बदला चुकाने का रोहित के पास एक अच्छा मौका है। एशिया कप में कई टीमों के दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने नाम रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। आज हम आपको उस बल्लेबाज के बारें में बताने जा रहे है। जिसने एशिया कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने में कामयाबी हासिल की है। तो आइए नजर डालिए...
श्रीलंका के पूर्व कप्तान व आॅलराउंडर खिलाड़ी सनथ जयसूर्या ने क्रिकेट के मैदान में कई रिकॉर्ड बनाए है। बाएं हाथ के इस आक्रामक बल्लेबाज व गेंदबाज ने एशिया कम में भी रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या 1990 से लेकर 2008 के बीच एशिया कप में अपने जलवे बिखेर चुके है। इस दौरान जयसूर्या ने एशिया कप में सबसे ज्यादा 6 शतक लगाने में कामयाबी हासिल की है। जयसूर्या के इस एशिया कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामलें अभी तक कोई भी बल्लेबाज उनके आसपास नहीं है। एशिया कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या के नाम दर्ज है।
श्रीलंका के पूर्व कप्तान व आॅलराउंडर खिलाड़ी सनथ जयसूर्या ने एशिया कप में 25 मैच खेले है। इस दौरान जयसूर्या ने 24 पारियों में 134 चौके और 23 छक्के जड़े है। भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने एशिया कप में सबसे ज्यादा 3 शतक लगाने में कामयाबी हासिल की है।