Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

संजय मांजरेकर ने की एशिया कप के विनर की भविष्यवाणी, भारत नहीं बनेगा चैंपियन

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर पाकिस्तान टीम को यूएई में जारी एशिया कप का प्रबल दावेदार मानते हैं. उन्होंने भारतीय टीम को मजबूत बताया है, लेकिन वह भारत को इस एशिया का चैंपियन के तौर पर नहीं देख रहे हैं.

भारतीय टीम अपना पहला मैच हांगकांग के साथ खेलने के बाद दूसरा मैच पाकिस्तान के साथ 19 सितंबर को खेलेगी. पाकिस्तान टीम अपना पहला मैच हांगकांग के साथ बीते रविवार को खेल चुकी है. जिसमें उसने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.

‘पाकिस्तान बन सकता चैंपियन’

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक संजय मांजरेकर ने पाकिस्तान को एशिया कप का प्रबल दावेदार बताते हुए कहा ”मुझे लगता है कि पाकिस्तान भारत से ज्यादा मजबूत है, क्योंकि वह वहां की परिस्थितियों में खेलते आ रहे हैं और यही टीम है जो आगे दिख रही है. भारत ने विराट कोहली को आराम दिया है, जिस कारण टीम की काफी शक्तियां कम हुई हैं.”

2009 में श्रीलंका टीम पर पाकिस्तान में हमला हुआ था. जिसके बाद से वहां टीमों ने जाना बंद कर दिया और पाकिस्तान को अपना होम ग्राउंड यूएई में बना पड़ा. इसलिए पाकिस्तान वहां अपने घरेलू मैच खेलते आ रहा है. मांजरेकर ने कहा ”भारत एक बड़े दावेदारों में से एक है, लेकिन जब आप किसी एक को चुनते हो तो वह पाकिस्तान है. जिसकी वजह है कि ये टूर्नामेंट कहां खेला जा रहा है.”

संजय मांजरेकर ने वनडे में भारत को अच्छा बताते हुए कहा ‘‘भारत 50 ओवर में काफी अच्छा है. विदेशी दौरों पर टेस्ट में भारत ने कुछ स्ट्रगल किया है, पर अगर आप 50 ओवर के रिकॉर्ड को देखें तो टीम सभी परिस्थितियों में अच्छी रही है.”

मौजूदा समय में भारत की गेंदबाजी को अधिक मजबूत बताते हुए उन्होंने कहा ”शुरुआत में भारत की बल्लेबाजी ही उसकी मजबूती थी गेंदबाजी अच्छा नहीं कर पा रही थी. अब टीम के पास मैच बदलने वाले खिलाड़ी हैं. इसलिए टीम पहले की अपेक्षा अधिक मैच जीत रही है. कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने मजबूती प्रदान की है. 50 ओवर के खेल में एक संतुलित टीम है.”

The post संजय मांजरेकर ने की एशिया कप के विनर की भविष्यवाणी, भारत नहीं बनेगा चैंपियन appeared first on SportzWiki Hindi.