Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप से पहले प्रशंसकों के लिए बुरी खबर, विराट के बाद ये दिग्गज भी हो सकता हैं एशिया कप से बाहर

15 से 28 सितंबर के बीच युएई में साल 2018 का एशिया कप खेला जाना है. जिसमे भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीम हिस्सा लेगी. 15 सितंबर से होने वाले एशिया कप से पहले बांग्लादेश के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक बहुत बुरी खबर आ रही है.

तमीम इकबाल चोट के चलते एशिया कप से हो सकते है बाहर 

एशिया कप से पहले बांग्लादेश को करारा झटका लगा है. दरअसल, बांग्लादेश के स्टार ओपनर बल्लेबाज तमीम इकबाल को फील्डिंग अभ्यास के दौरान उंगली को चोट लग गई है.

स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, शुरुआत में चोट गंभीर नहीं लग रही थी, लेकिन अब यह चोट काफी बढ़ चुकी है. अगर एशिया कप से पहले उनकी यह चोट पूरी तरह से सही नहीं हुई, तो तमीम इकबाल एशिया कप से बाहर हो सकते है.

तमीम का बाहर होना बांग्लादेश के लिए होगा बड़ा झटका 

बता दें, कि अगर तमीम इकबाल एशिया कप से बाहर होते है, तो यह बांग्लादेश टीम के लिए एक बहुत बड़ा झटका होगा. वह टीम के सबसे प्रमुख बल्लेबाज है.

बांग्लादेश की बल्लेबाजी उन्ही के इर्द-गिर्द घुमती है. वह बांग्लादेश के वनडे क्रिकेट इतिहास के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी है. उन्होंने अबतक अपने देश के लिए कुल 182 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 36.23 की शानदार औसत से 6305 रन बनाये हुए है.

हालाँकि, बांग्लादेश के 16 सदस्यी दल में मोमिनुल हक़ शामिल है. अगर तमीम चोट के चलते टीम की प्लेइंग इलेवन में नहीं खेल पाते है, तो लिट्टन दास के साथ मोमिनुल हक़ ओपनिंग कर सकते है.

शाकिब का भी खेलना संदिग्ध 

बता दें, कि उंगली की चोट के चलते ही शाकिब अल हसन का भी टीम में खेलना संदिग्ध है. वह इस साल जनवरी से अपनी उंगली की चोट से परेशान है. उन्हें ये चोट जनवरी में श्रीलंका के साथ ट्राई सीरीज के फाइनल के दौरान लगी थी. तब से वह अपनी इसी चोट के साथ क्रिकेट खेल रहे है. हालाँकि, बताया जा रहा है, कि उनकी भी यह चोट बढ़ गई है.

एशिया कप के लिए इस प्रकार है बांग्लादेश की टीम 

मशरफे मुर्तजा (कप्तान), शाकिब अल हसन, तमीम इकबाल, मोहम्मद मिथुन, मोमिनुल हक, मुस्फिकुर रहीम, म्ह्म्दुल्लाह रियाद,  मुस्तफिजुर रहमान, मोसद्देक हुसैन, लिट्न दास, नज़मुल इस्लाम, मेहदी हसन,अरिफुल हक़, नजमुल हसन, रूबेल हुसैन, अबू हैदर रोनी

The post एशिया कप से पहले प्रशंसकों के लिए बुरी खबर, विराट के बाद ये दिग्गज भी हो सकता हैं एशिया कप से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.