एशिया कप 2018 के सुपर 4 मुकाबले के पहले दिन पाकिस्तान ने करीबी मुकाबले में अफगानिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान के लिए अनुभवी शोएब मलिक ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए प्रेशर में सूझबूझ भरी बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत तक पहुंचा दिया। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने शोएब मलिक की जमकर तारीफ की। मलिक ने मैच में 51 रनों की नाबाद पारी खेली।
प्रेशर में शानदार पारी

शोएब मलिक जब बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे उस समय पाकिस्तान को करीब 15 ओवर में जीत के लिए 100 रनों की दरकार थी। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज टिक कर मलिक का साथ नहीं दे पाया। दूसरे छोर से जहाँ लगातार विकेट गिर रहे थे वहीं एक छोर से मलिक लगातार रन बना रहे थे। इसके साथ ही मलिक ने राशिद खान जैसे खतरनाक गेंदबाज को आराम से खेला और आफताब आलम की गेंदबाजी पर छक्के चौके लगाकर टीम को जीत दिलाई। यही वजह है कि वसीम अकरम ने शोएब मलिक की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से की।
वसीम अकरम ने शोएब मलिक की तारीफ की

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शामिल वसीम अकरम ने शोएब मलिक के पारी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने मलिक को धोनी जैसा बल्लेबाज भी बताया। अकरम ने ट्विटर पर लिखा
“अनुभव की जगह कोई नहीं ले सकता। शोएब मलिक ने अफगानिस्तान के खिलाफ इसे एक बार फिर साबित कर दिया। उन्होंने धोनी जैसा फिनिश किया और जब मलिक गेंदबाज का सामना करते हैं, तो उनके चेहरे पर कोई भाव नहीं दिखता। इससे गेंदबाज काफी फ्रस्टेट होता है, क्योंकि उसे पता नहीं चला कि अब क्या होगा…. शानदार पारी।”
Experience has no substitute… Shoaib Malik proved it against a spirited Afghanistan .Did a Dhoni like finish … when Malik faced a bowler, he had no expression on his face and that frustrates a bowler becos he doesn’t know what to expect… wonderful knock @realshoaibmalik
— Wasim Akram (@wasimakramlive) September 22, 2018
The post पूर्व पाक कप्तान वसीम अकरम ने शोएब मलिक कों बताया पाकिस्तान का महेंद्र सिंह धोनी appeared first on SportzWiki Hindi.