Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सीनियर बल्लेबाज ने रखा नया रूप, लाल बिंदी और सिर पर ओढनी डाले दिखा

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज गौतम गंभीर का एक नया अवतार सामने आया हैं। गौतम गंभीर मंगलवार को 'हिजड़ा हब्बा' कार्यक्रम में पहुंचे। नई दिल्ली में आयोजित किये गए इस कार्यक्रम के दौरान गंभीर का स्वागत बेहद ख़ास अंदाज में किया गया। गंभीर के इस ख़ास लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीर में गौतम को एक शख्‍स काली ओढनी ओढा रहा है और माथे पर लाल रंग की बिंदी लगी हुई है।

दिग्गज बल्लेबाज ने की संन्यास की घोषणा, इस दिन कहेंगें क्रिकेट को अलविदा

गौरतलब हैं कि, फिलहाल गौतम भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। 36 वर्षीय गौतम गंभीर को अभी भी टीम में अपनी वापसी का इंतज़ार हैं। गौतम ने भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ योगदान दिया हैं। एक समय था जब गौतम गंभीर और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की ओपनिंग जोड़ी विश्व क्रिकेट में धमाल मचा रही थी। गौतम भारतीय टीम के उन खुशकिस्मत खिलाड़ियों में से हैं, जो विश्वकप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं।

14 अक्टूबर 1981 को जन्में गौतम गंभीर के पिता दीपक गंभीर टेक्सटाइल बिजनेसमैन हैं एवं माँ का नाम सीमा है। गौतम गंभीर की एकता नाम की एक छोटी बहन भी है, जो उनसे दो साल छोटी है। गंभीर ने क्रिकेट खेलना 10 साल की छोटी उम्र में ही शुरू कर दिया था। गौतम गंभीर बाए हाँथ के बल्लेबाज़ हैं। इनको भारत के महानतम ओपनर बल्लेबाज़ों की फेहरिस्त में शुमार किया जाता हैं। गंभीर को 2008 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जा चुका हैं।

सुल्तान ऑफ स्विंग ने इस खूबसूरत विदेशी बाला से की हैं दूसरी शादी, देखें तस्वीरें

इंडियन प्रीमियर लीग में गौतम दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तानी करते हुए गौतम ने 2 बार खिताब जिताया। फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम में इनका वजूद ख़त्म होने की कगार पर है।



Herald