वेस्टइंडीज की टीम को 4 अक्टूबर से भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलना है। इससे पहले विंडीज टीम बोर्ड प्रेसिडेंट एकादश के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच खेल रही है। आज बड़ौदा में शुरू हुए इस मैच में बोर्ड प्रेसिडेंट एकादश के कप्तान करुण नायर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिन का खेल खत्म होने समय टीम का स्कोर 360/6 था और कप्तान ने पारी घोषित कर दी।
खराब रही शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी बोर्ड प्रेसिडेंट एकादश की शुरुआत काफी खराब रही। भारतीय क्रिकेट के भविष्य माने जाने वाले पृथ्वी शॉ सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मयंक अग्रवाल ने पारी संभाली ही थी कि हनुमा विहारी भी 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दोनों ही बल्लेबाजों को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने की बात की जा रही है।
कई बल्लेबाज चमके

पृथ्वी शॉ भले ही जल्द आउट ही गए लेकिन उनके जोड़ीदार मयंक अग्रवाल ने एक बार फिर साबित किया कि उन्होंने क्यों जल्द से जल्द भारतीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए।
मयंक 111 गेंदों में 90 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी 64 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। इसमें 5 छक्के भी शामिल थे। करुण नायर सिर्फ 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
इस दोनों के अलावा एक ऐसे बल्लेबाज ने शतकीय पारी खेल दी जिसके बारे में कोई बात नहीं करता। महाराष्ट्र के 25 वर्षीय अंकित बावने ने 116 रनों की नाबाद पारी खेली।
इस पारी के साथ ही उन्होंने भारतीय टीम के लिए अपना दावा पेश कर दिया है। अंकित ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में करीब 54 की औसत से रन बनाये हैं।
देवेन्द्र बिशु ने किया प्रभावित

वैसे तो बोर्ड प्रेसिडेंट एकादश के बल्लेबाजों से सभी वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाये लेकिन लेग स्पिनर देवेन्द्र बिशु ने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
इसमें मयंक अग्रवाल और श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज भी शामिल हैं। बिशु के अलावा तेज गेंदबाज शैनन गेब्रियल ने भी दो विकेट चटकाए। इस दोनों के अलावा शेरमन लुईस ने भी 1 विकेट लिया।
The post Board President XI vs WI: अभ्यास मैच में चमके मयंक अग्रवाल, अंकित बावने ने ठोका शतक appeared first on SportzWiki Hindi.