Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CONFIRMED : भारतीय टीम अगले साल की शुरुआत में करेगी न्यूजीलैंड दौरा, इस तरह रहेगा कार्यक्रम

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपना आगामी घरेलु समय सीजन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्व क्रिकेट की मजबूत टीमों में शुमार न्यूजीलैंड की टीम अपने समर सीजन में एशियाई टीमों भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका से अपनी मेजबानी में लोहा लेने जा रही है और एशियाई टीमों के साथ होने वाले कार्यक्रम को न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने गुरूवार को घोषित कर दिया है।

भारतीय टीम अगले साल करेगी न्यूजीलैंड दौरा

विश्व क्रिकेट की नंबर वन टीम भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल इस कार्यक्रम के अन्तर्गत न्यूजीलैंड का दौरा करने जा रही है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जनवरी 23 से शुरूआत करेगी जो 10 फरवरी तक चलेगा। इस दौरे पर न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के साथ ही 3 मैचों टी टी-20 सीरीज खेलेगी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने जारी किया भारत और एशियाई टीमों के साथ होने वाला कार्यक्रम

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के इस कार्यक्रम करने के साथ अब ये तय हो गया कि भारतीय टीम अगले साल न्यूजीलैंड के इस दौरे से अपने विश्व कप अभियान की तैयारी करने जा रहे हैं। 2019 में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले क्रिकेट विश्व कप की तैयारियों के नजरिए से ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी उपयोगी होगी।

भारतीय टीम करेगी न्यूजीलैंड का दौरा, 23 जनवरी खेलेगी पांच वनडे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस घमासान की शुरुआत 23 जनवरी को पहले वनडे मैच के साथ ही नेपियर से होगी। 23 जनवरी को नेपियर में पहला वनडे मैच होने के बाद दूसरा और तीसरा दो लगातार वनडे मैच माउंट मोनगानुई में होंगे जो 26 और 28 जनवरी को खेले जाएंगे। इसके बाद चौथा वनडे मैच 31 जनवरी को हैमिल्टन में और पांचवां और आखिरी वनडे मैच 2 फरवरी को वेलिंगटन में खेला जाएगा।

वनडे सीरीज के बाद 6 फरवरी से होगी 3 मैचों की टी-20 सीरीज

इस वनडे सीरीज के बाद दोनों ही टीमों के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को वेलिंगटन में, दूसरा टी-20 मैच 8 फरवरी को ऑकलैंड और तीसरा और अंतिम टी-20 मैच 10 फरवरी को हैमिल्टन में खेला जाएगा। पहला और तीसरा टी-20 मैच वहां के स्थानिय समयानुसार रात 8 बजे और ऑकलैंड में खेला जाने वाला दूसरा टी-20 मैच शाम को 7 बजे शुरू होगा।

ऑकलैंड में ज्यादा मैच कराने में रहे असमर्थ

भारत के खिलाफ होने वाली इन दो लिमिटेड ओवर्स की सीरीज को लेकर न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के चीफ ऑपरेटिंग अधिकारी ने कहा कि “न्यूजीलैंड क्रिकेट इस कार्यक्रम में भारत से होने वाले ज्यादा मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में रखना चाहती थी। लेकिन स्थानों के प्रतिबंध के कारण ऐसा करने में असमर्थ रहे। “आपको बता दें कि वनडे सीरीज के पांचों मैच वहां के स्थानीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होंगे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post CONFIRMED : भारतीय टीम अगले साल की शुरुआत में करेगी न्यूजीलैंड दौरा, इस तरह रहेगा कार्यक्रम appeared first on SportzWiki Hindi.