Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CONFIRMED: एस श्रीसंत एक बार फिर प्रसंशको के बीच वापसी को तैयार

S-Sreesanth

आईपीएल में फिक्सिंग के मामले में बीसीसीआई द्वारा बैन कर दिए गए एस श्रीसंत, अब टेलीविजन शो बिग बॉस में नज़र आने वाले हैं. बिग बॉस एक पॉपुलर टेलीविजन रियलिटी शो है. श्रीसंत से पहले क्रिकेटर में नवजोत सिंह सिद्धू भी बिग बॉस में नज़र आ चुके हैं. सिद्धू बिग बॉस सीजन 6 का हिस्सा बने थे.

बिग बॉस सीजन-12 

बिग बॉस सीजन-12 की शुरुआत 16 सितंबर से हो रही है. mensxp पर दी गयी जानकारी के मुताबित श्रीसंत का बिग बॉस-12 सीजन में जाना तय है. गौरतलब है कि इस बात की बहुत पहले आशंका जताई गयी थी कि श्रीसंत अगले बिग बॉस सीजन में दिखाई दे सकते हैं.

श्रीसंत आईपीएल-2013 में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा था. इस दौरान श्रीसंत और साथी खिलाड़ी अजित चांडिला और अंकित चव्हाण को दिल्ली पुलिस ने फिक्सिंग के मामले में गिरफ्तार किया था. इसके बाद बीसीसीआई ने श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था. श्रीसंत ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की हुई है.

इस रियलिटी शो में भी आ चुके नज़र 

ऐसा नहीं है कि एस श्रीसंत, पहली बार किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं. इससे पहले वह ‘झलक दिखलाजा’ एक डांस शो का हिस्सा रह चुके हैं.

s-sreesanth

इसके अलावा वह टीम-4 नाम की एक मलयालम फिल्म में भी काम कर चुके हैं. मौजूदा समय में वो एक कन्नड़ फिल्म केपेगोडा- 2 पर काम कर रहे हैं जिसके लिए उन्होंने बॉडी को भी पूरी तरह से ट्रांसफोर्म कर लिया है.

श्रीसंत ने 2005 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था. 25 अक्टूबर 2005 को वनडे क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया. जबकि अंतिम वनडे मैच अप्रैल 2011 को श्रीलंका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला था. वहीं अंतिम टेस्ट मैच श्रीसंत ने अगस्त 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ था.

उन्होंने 27 टेस्ट मैच भारत के लिए खेले हैं. जिसमें 3.62 की इकॉनमी से 87 विकेट लिए. जबकि 53 वनडे मैचों में 6.08 की इकॉनमी 75 विकेट लिए हैं. इस दौरान 55 रन देकर 6 विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है.

The post CONFIRMED: एस श्रीसंत एक बार फिर प्रसंशको के बीच वापसी को तैयार appeared first on SportzWiki Hindi.