Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CONFIRMED: पीठ में दर्द से परेशान हार्दिक पंड्या पूरे एशिया कप से हुए बाहर

hardik pandya

यूएई से भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को निराश कर देने वाली खबर आयी है. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में पीठ में दर्द की वजह से मैच के दौरान मैदान से बाहर जाने वाले हार्दिक पंड्या अब पूरे एशिया कप से बाहर हो गए हैं. गेंदबाजी के दौरान पंड्या के इतना अधिक दर्द हुआ कि वह मैदान पर गिर पड़े थे. इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर से मैदान के बाहर लाया गया.

दीपक चाहर को किया गया टीम में शामिल 

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक हार्दिक पंड्या पूरे एशिया कप से बाहर हो गए हैं. जबकि दीपक चाहर गुरुवार को दुबई में टीम से जुड़ सकते हैं. ये जानकारी बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले दी गयी है.

18वें ओवर में मैदान से बाहर गए थे पंड्या 

पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान हार्दिक पंड्या पारी का 18वां ओवर कर रहे थे. ओवर की पांचवी गेंद फेकने के बाद हार्दिक को पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द महसूस हुआ और वह ज्यादा दर्द होने पर मैदान पर लेट गए. इसके बाद वह उठ नहीं पाये और उन्हें चिकित्सकीय परीक्षण के लिये स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा.

हार्दिक के स्ट्रेचर पर जाने के कुछ ही समय बाद बीसीसीआई ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि हार्दिक अब चल फिर सकते हैं. मगर अब एशिया कप से बाहर होने के बाद ऐसा लग रहा है कि हार्दिक की पीठ की समस्या काफी गंभीर है.

hardik pandya

पिछले तीन महीने भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए सही नहीं रहे हैं. इंग्लैंड दौरे पर भुवनेश्वर कुमार पीठ में दर्द की वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे. जबकि पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे मैच के दौरान आर अश्विन भी पीठ दर्द का शिकार हुए थे. जिसके बाद वह पांचवा टेस्ट नहीं खेल सके. वहीं इस दौरान कप्तान विराट कोहली भी कुछ इसी तरह की समस्या से जूझते नज़र आए थे.

The post CONFIRMED: पीठ में दर्द से परेशान हार्दिक पंड्या पूरे एशिया कप से हुए बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.