कैरेबियन प्रीमियर लीग का 28वां मुकाबला ट्रिनबागो नाईट राइडर्स और बारबाडोस ट्राइडेंट्स के बीच खेला गया. जिसमें ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने फवाद अहमद की शानदार गेंदबाजी के दमपर पर 9 रन से जीत दर्ज की. फवाद ने पहले तीन विकेट निकाल कर बारबाडोस को दबाव में ला दिया था. जिसके बाद वह लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी.
ट्रिनबागो ने बनाए 180 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी ट्रिनबागो नाईट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो और क्रिस लिन ने क्रमशः 28 और 29 रन बनाए. पहले विकेट के रूप में क्रिस लिन 35 रनों के स्कोर पर आउट हुए. इसके बाद दिनेश रामदीन और कॉलिन मुनरो के बीच एक बड़ी साझेदारी हुई.

कॉलिन टीम के 110 रनों के स्कोर पर आउट हुए. कॉलिन के बाद दिनेश रामदीन भी 117 रनों के स्कोर पर आउट हो गए. रामदीन ने 31 गेंदों पर 51 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली. वहीं ब्रेंडन मैक्कुलम 4 रन ही रन ही बना सके. कप्तान ड्वेन ब्रावो ने 20 गेंदों पर 33 रन बनाए. जबकि डरेन ब्रावो 20 रन और सुनील नरेन 2 रन बनाकर नाबाद लौटे. बारबाडोस की ओर से चेमार होल्डर और इमरान खान दो-दो विकेट निकालने वाले गेंदबाज रहे. जबकि मोहम्मद इरफ़ान ने 1 विकेट लिया.
171 रन बना सकी बारबाडोस
जीत के लिए 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारबाडोस ट्राईडेंट्स 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी. बारबाडोस के सलामी बल्लेबाज सनी सोहेल और टियोन वेबस्टर ने 22 और 16 रन बनाए. यह दोनों बल्लेबाज फवाद अहमद की गेंद पर बोल्ड हुए. वहीं तीसरे नंबर पर आए शाई होप ने 26 रन बनाए.

विकेटकीपर निकोलस पूरन 44 रन बनाकर रन आउट हुए. जबकि कप्तान जेसन होल्डर 21 रन ही बना सके. रोस्टन चेस और शमर स्प्रिंगर क्रमशः 14 और 12 रन बनाकर नाबाद रहे. फवाद 4 ओवर में 28 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. अली खान को एक विकेट मिला.
The post CPL 2018 : ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को फवाद अहमद की गेंदबाजी की मदद से मिली जीत appeared first on SportzWiki Hindi.