Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: क्रिकेट इतिहास का लगभग 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब लोकेश राहुल

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल में बल्ले से पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें टीम से बाहर नहीं किया गया। इसका सबसे प्रमुख कारण है उनकी फील्डिंग। इस सीरीज में उन्होंने स्लिप में शानदार फील्डिंग की है। इस सीरीज में अभी तक उनका बल्ला पारी तरह खामोश रहा है। अभी तक खेली 8 पारियों में उन्होंने सिर्फ 113 रन ही बनाये हैं। इस सीरीज में उन्होंने अभी तक 13 कैच पकड़े हैं।

राहुल द्रविड़ के बराबर पहुंचे

एक सीरीज में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली है। द्रविड़ की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन स्लिप फील्डरों में की जाती थी। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ी भी हैं।

उन्होंने 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की सीरीज में 13 कैच पकड़े थे। यह सीरीज भारत में खेला गया था। द्रविड़ के बाद एकनाथ सोलकर का नंबर आता है। उन्होंने 1972 में इंग्लैंड में ही 12 कैच पकड़े थे।

जैक ग्रेगरी के नाम है विश्व रिकॉर्ड

किसी भी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा कैच लपकने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जैक ग्रेगरी के नाम दर्ज है। उन्होंने 1920-21 की एशेज सीरीज में 15 बल्लेबाजों का कैच लपका था। उसके बाद से कई खिलाड़ी उनके पास तक पहुंचे लेकिन कोई भी उनका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया। इस सूची में 14 कैचों के साथ ऑस्ट्रेलिया के ही ग्रेग चैपल दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने भी 1974/75 की एशेज सीरीज में ही 14 कैच लपके थे।

राहुल के पास विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका

केएल राहुल अगर इंग्लैंड की दूसरी पारी में 2 या उससे ज्यादा कैच लपकते हैं तो विश्व रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा। उनके अलावा इंग्लैंड के लिए अंतिम टेस्ट सीरीज खेल रहे एलिस्टर कुक ने भी इस सीरीज में अभी तक 11 कैच लपके हैं। अभी भारतीय टीम की 2 पारी बाकि है ऐसे में कुक के पास भी संन्यास लेते समय विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

The post ENG vs IND: क्रिकेट इतिहास का लगभग 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब लोकेश राहुल appeared first on SportzWiki Hindi.