भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में साउथैंपटन में चौथे टेस्ट मैच की हार के साथ ही सीरीज भी हाथ से निकल गई है। भारतीय टीम को चौथे मैच में 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा और अब सीरीज में 1-3 से पीछे हो गई है।

सम्मान की लड़ाई में ये 11 खिलाड़ी हो सकते हैं भारतीय टीम का हिस्सा
सीरीज में भारतीय टीम की हार के बाद कप्तान विराट कोहली और टीम की नजरें 7 सितंबर से द ओवल में खेले जाने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच को जीतकर सम्मान बचाने पर हैं। ऐसे में टीम पांचवे और अंतिम टेस्ट मैच में कुछ बदलाव के साथ उतर सकती है। तो आईए आपको बताते हैं कि क्या हो सकती है ओवल टेस्ट के लिए संभावित भारतीय एकादश……
विराट कोहली(कप्तान)
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। विराट कोहली ने भारतीय टीम को जीताने के लिए अपनी ओर से पूरा योगदान दिया लेकिन उनकी कप्तानी पारी काम नहीं आ सकी। सीरीज तो हाथ से निकल गई हैं लेकिन विराट कोहली अपने दम पर आखिरी मैच जीताकर सम्मान बचाने की कोशिश करेंगे।

पृथ्वी शॉ
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज स्टार खिलाड़ी लोकेश राहुल इस सीरीज में बुरी तरह से असफल रहे। ऐसे में आखिरी टेस्ट मैच में उनकी जगह पर युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को अजमाया जा सकता है। पृथ्वी को मौका देकर टीम मैनेजमेंट उनको आगे के लिए तैयार करने की ओर देख सकता है।

शिखर धवन
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इस टेस्ट सीरीज के 3 मैचों में खास योगदान तो नहीं दे सके हैं लेकिन शिखर धवन हर पारी में शुरूआत ठीक-ठाक कर रहे हैं। ऐसे में कप्तान विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट शिखर धवन को बाहर निकालने के बारे में शायद ही सोचेंगे।

चेतेश्वर पुजारा
टीम की इंडिया की नई दीवार के रूप में अपने आप को साबित कर रहे चेतेश्वर पुजारा को पहले टेस्ट मैच में नहीं खिलाया गया था लेकिन पिछले दो मैचों से वो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पुजारा ने चौथे मैच में 132 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। पुजारा के इस प्रदर्शन को देखते हुए उनकी जगह को कोई खतरा नहीं है।

अजिंक्य रहाणे
भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे इस टेस्ट सीरीज में अब तक लगातार तो अपने प्रदर्शन को कायम नहीं रख सके हैं लेकिन बीच-बीच में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रहाणे ने साथ ही एक जिम्मेदार खिलाड़ी की तरह भी काम किया है। ऐसे में पांचवें और अंतिम में वो पूरी तरह से सेफ हैं।

करूण नायर
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का इस सीरीज में तीसरे मैच के प्रदर्शन के अलावा कुछ भी छाप नहीं छोड़ सके हैं। हार्दिक पंड्या को चार लगातार टेस्ट में मौका देने के बाद अब पांचवें टेस्ट में टीम मैनेजमेंट करूण नायर के नाम पर विचार कर सकता है। करूण नायर को अभी तक तो इस सीरीज में मौका नहीं मिल सका है।

ऋषभ पंत
भारतीय टीम के युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को दिनेश कार्तिक की जगह तीसरे और चौथे टेस्ट में मौका दिया गया जहां उन्होंने खास प्रभाव तो नहीं छोड़ा है लेकिन अंतिम टेस्ट के लिए टीम मैनेजमेंट इनके साथ ही आगे बढ़ने के बारे में सोच सकती है।

रविन्द्र जडेजा
भारतीय टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन की गेंदबाजी से पहले टेस्ट के बाद कुछ खास नजर नहीं आया है। ऐसे में इस सीरीज में पहली बार आखिरी टेस्ट मैच में रविन्द्र जडेजा पर दांव खेला जा सकता है। रविन्द्र जडेजा भारत में इस टीम में प्रमुख स्पिनर हुआ सकते हैं।

मोहम्मद शमी
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इस टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। मोहम्मद शमी ने अपनी गेंदबाजी से इंग्लिश बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। शमी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें बाहर बैठाने की टीम मैनेजमेंट नहीं सोचेगा।

ईशांत शर्मा
भारतीय टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने इंग्लैंड की परिस्थितियों का भरपूर फायदा उठाया। ईशांत शर्मा ने हर टेस्ट मैच में अपनी गेंदबाजी से भारतीय टीम को फायदा पहुंचाया है। वो इस समय टीम के सबसे प्रमुख और महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं जिनका आखिरी मैच में खेलना तय है।

जसप्रीत बुमराह
चोट के कारण पहले दो टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए जसप्रीत बुमराह ने तीसरे और चौथे टेस्ट मैच में वापसी के साथ ही बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। बुमराह ने तीसरे टेस्ट मैच में मैच विनिंग गेंदबाजी की थी चौथे टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड को शुरूआती झटके दिए जिनका पांचवें टेस्ट में खेलना तय है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG VS IND- आत्मसम्मान बचाने के लिए अंतिम टेस्ट में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी भारतीय टीम, होंगे 3 बदलाव appeared first on SportzWiki Hindi.