Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: बेकार गई राहुल और पंत की पारी, इंग्लैंड ने 118 रनों से ओवल टेस्ट जीतते हुए 4-1 से अपने नाम किया सीरीज

इंग्लैंड की टीम ने ओवल में खेले गए 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच को से 118 जीत लिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम इस सीरीज को 1-4 से हार गई है। यह मैच इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक का अंतिम टेस्ट भी था।

आज मैच के अंतिम दिन भारत टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन मैच की चौथी पारी में 464 रन बनाना कभी आसान नहीं होता। भारत के लिए केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शानदार शतक बनाया।

पहला सत्र

पहले सत्र में कल के नाबाद बल्लेबाज केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे ने संभाल कर बल्लेबाजी शुरू की। राहुल ने जल्द ही अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। दोनों ही बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 117 रन जोड़े। अजिंक्य रहाणे को ऑफ स्पिनर मोईल अली ने आउट किया। उन्होंने 37 रनों की पारी खेली।

रहाणे के आउट होने के तुरंत बाद पहली पारी के हीरो हनुमा विहारी भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद लगने लगा कि भारतीय टीम जल्द ही हथियार डाल देगी, लेकिन राहुल और पंत के इरादे कुछ और ही थे। लंच के पहले केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट का अपना पांचवा शतक पूरा किया।

दूसरा सत्र

दूसरे सत्र में ऋषभ पंत और केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ही बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाने के साथ ही पूरे सत्र में एक भी विकेट नहीं गिरने दिया।

पंत ने अपने तीसरे ही टेस्ट में अपने करियर का पहला शतक ठोक दिया। उन्होंने यह शतक सिर्फ 117 गेंदों में बनाया। इस सत्र में दोनों ही बल्लेबाजों ने 134 रन बनाये।

चाय तक भारत का स्कोर 5 विकेट पर 298 रन था। भारतीय टीम को जीत के लिए जहाँ 166 रनों की जरूरत है वहीं इंग्लैंड को 5 विकेटों की जरूरत है। राहुल 142 और ऋषभ पंत 102 रन बनाकर पिच पर टिके थे।

तीसरा सत्र

चाय के समय उम्मीद थी कि भारतीय टीम इस मैच को जीत सकती है। 80 ओवर के बाद भी इंग्लैंड के कप्तान ने कई गेंद नहीं ली। ब्रेक बाद भी दोनों ही बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की लेकिन जल्द ही केएल राहुल (149) रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

उन्हें आदिल रशिद ने बोल्ड कर दिया। राहुल के आउट करने के बाद अपने अगले ही ओवर में रशिद ने पंत (114) को भी पवेलियन भेज भारत की उम्मीदों को करार झटका दिया। मोईन अली ने पंत का कैच पकड़ा।

पंत के आउट होने के बाद भारतीय टीम सिर्फ मैच ड्रा कराने की तरफ देखने लगी। हालाँकि, रविन्द्र जडेजा और इशांत ने उम्मीद जगाई लेकिन नई गेंद आने के तुरंत बाद सैम करन ने इशांत शर्मा (5) को पवेलियन भेजा दिया।

करन ने अपने अगले ही ओवर में जडेजा (13) को भी विकेटकीपर जॉनी बैरेस्टो के हाथों मैच करवाकर भारत की उम्मीदें खत्म कर दी। अंतिम विकेट के रूप में जेम्स एंडरसन ने मोहम्मद शमी (0) को आउट किया।

The post ENG vs IND: बेकार गई राहुल और पंत की पारी, इंग्लैंड ने 118 रनों से ओवल टेस्ट जीतते हुए 4-1 से अपने नाम किया सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.