Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: टेस्ट सीरीज जीतने के बाद जो रूट ने भारत के लिए कही ऐसी बात जीत लिया 130 करोड़ भारतीयों का दिल

इंग्लैंड की टीम ने ओवल में खेले गए 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच को से 118 जीत लिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम इस सीरीज को 1-4 से हार गई है। यह मैच इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक का अंतिम टेस्ट भी था। आज मैच के अंतिम दिन भारत टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन मैच की चौथी पारी में 464 रन बनाना कभी आसान नहीं होता। भारत के लिए केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शानदार शतक बनाया। इस जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने ख़ुशी जताई।

भारतीय टीम की तारीफ की

भारतीय टीम भले ही यह टेस्ट सीरीज हार गई हो लेकिन उसने इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट में शानदार सीरीज के लिए भारतीय टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा

“यह बहुत ही मुश्किल सीरीज रही। भारतीय टीम ने पूरी सीरीज में शानदार क्रिकेट खेला है। देखने वालों के लिए भी यह एक रोमांचक सीरीज रहा। भारत ने पहले दो सत्रों में शानदार बल्लेबाजी की।”

कुक और एंडरसन पर भी बोले रूट

यह मैच जहाँ एलिस्टर कुक के करियर का अंतिम टेस्ट मैच था वहीं जेम्स एंडरसन ने ऑस्ट्रेलिया के महान ग्लेन मैकग्रा को विकेट लेने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। इन दोनों के बारे में इंग्लिश कप्तान ने कहा

“एलिस्टर लंबे समय तक समय तक शानदार खेल दिखाया है। वह हमारे ड्रेसिंग रूम का एक बड़ा हिस्सा थे। मुझे उम्मीद है जिमी में अभी काफी क्रिकेट बचा है। वह जो हासिल किया है वह अविश्वसनीय है। मैं उम्मीद करता हूँ कि वह आने वाली कई सालों तक ऐसा ही प्रदर्शन करे। युवा खिलाड़ियों ने सीरीज में शानदार खेल दिखाया है।”

सीरीज में शानदार रहा इंग्लैंड का प्रदर्शन

5 मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम ने 4-1 से जीत दर्ज की। पूरे सीरीज में इंग्लैंड की टीम ने शानदार खेल दिखाया है। जब इंग्लैंड का टॉप आर्डर फेल हुआ तो नीचे के बल्लेबाजों ने रन बनाकर टीम को मुश्किल से निकाला। गेंदबाजी में भी इंग्लैंड की टीम ने महत्वपूर्ण मौकों पर भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। यही कारण है कि इंग्लैंड ने इस सीरीज को 4-1 से जीत लिया है।

The post ENG vs IND: टेस्ट सीरीज जीतने के बाद जो रूट ने भारत के लिए कही ऐसी बात जीत लिया 130 करोड़ भारतीयों का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.