Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG VS IND- भारतीय टीम की टेस्ट सीरीज में 4-1 से हार के ये चार खिलाड़ी है गुनहगार

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के बाद अब वतन को लौट आयी है। लेकिन अपने देश में आने वाले इन खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-4 से करारी हार का सामना करना पड़ा। वैसे हार में हैरान होने की बात नहीं है।

इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज हार के लिए ये 4 खिलाड़ी हैं जिम्मेदार

लेकिन जिस अंदाज से भारतीय टीम ने इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेलने के बाद भी खुद अपनी गलतियों से हारे हो तो इसके विलेन एक नहीं कई खिलाड़ी हो सकते हैं। सीरीज में कुछ मौको पर भारतीय टीम बहुत अच्छा खेली लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्होंने दौरे पर बहुत निराश किया और वो ही हार के लिए सबसे बड़े जिम्मेदार रहे।

शिखर धवन

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट के रेगुलर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बड़ी उम्मीदें थी। लेकिन इन उम्मीदों पर शिखर धवन बिल्कुल भी खरे नहीं उतर सके। भारतीय टीम की हार में सबसे खास कारण गब्बर की नाकामी रही। शिखर धवन बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और उन्होंने 4 टेस्ट मैचों की 8 पारियों में 20.25 की मामूली औसत से केवल 162 रन ही बना सके। साथ ही उनके बल्ले से एक पचासा तक नहीं निकला।

अजिंक्य रहाणे

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट फॉर्मेट के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे टेस्ट क्रिकेट के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज माने जाते हैं। अजिंक्य रहाणे पर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को बहुत ही उम्मीदें थी। अजिंक्य रहाणे के लिए पिछला इंग्लैंड दौरा अच्छा रहा लेकिन इस दौरे पर वो पूरी तरह से नाकाम रहे। अजिंक्य रहाणे ने दो पचासे जरूर लगाए लेकिन 5 टेस्ट मैचों में 10 पारियों में 25.70 की औसत से केवल 257 रन ही बना सके।

हार्दिक पंड्या

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या पर इस टेस्ट सीरीज में बड़ा मौका हाथ लगा था। उनके पास अपने आपको टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट साबित करने का मौका मिला लेकिन तीसरे टेस्ट को छोड़ किसी भी मैच में प्रभाव नहीं छोड़ सके। हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही विभागों में बहुत ही निराश किया। हार्दिक ने इस सीरीज में खेले 4 मैचों की 8 पारियों में  23.42 की औसत से केवल 164 रन बनाए तो वहीं गेंदबाजी में भी इन्होंने कुछ खास कमाल नहीं किया और 10 विकेट ही ले पाए।

रविचन्द्रन अश्विन

भारतीय टीम के टेस्ट फॉर्मेट के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी रविचन्द्रन अश्विन पर भारतीय टीम की एक बड़ी जिम्मेदारी थी जो वो पिछले काफी समय से करते आ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ आर अश्विन बिल्कुल भी अपनी जिम्मेदारी को निभाते नहीं नजर आए। आर अश्विन ने इस टेस्ट सीरीज में खेले 4 मैचों में 7 पारियों में 32.72 के खराब औसत से अपने नाम 11 विकेट ही कर पाए तो वहीं बल्ले से भी उपयोगी योगदान देने में नाकाम रहे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG VS IND- भारतीय टीम की टेस्ट सीरीज में 4-1 से हार के ये चार खिलाड़ी है गुनहगार appeared first on SportzWiki Hindi.