Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG VS IND 4TH TEST- भारतीय टीम की हार के लिए गौतम गंभीर ने इन खिलाड़ियों को माना जिम्मेदार

इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के साउथहैम्पटन में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में एक बार फिर से भारतीय टीम की बल्लेबाजी की नाकामी खुलकर सामने आ गई। इंग्लैंड ने भारतीय टीम को जीत के लिए 245 रनों का लक्ष्य दिया था जो इस पिच पर ज्यादा मुश्किल नहीं था,

बल्लेबाजों की नाकामी ले डूबी टीम की लुटिया

लेकिन भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने एक बार फिर से टीम की लुटिया डुबो दी। भारतीय टीम की बल्लेबाजी में कप्तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और और पहली पारी में  चेतेश्वर पुजारा के अलावा कोई बल्लेबाज पिच पर टिकने की कोशिश करता नजर नहीं आया। ऐसे में भारतीय टीम को इस मैच में 60 रनों की हार झेलनी पड़ी और ऐतिहासिक जीत के सपने पर भी पानी फिर गया।

गौतम गंभीर ने बल्लेबाजों के शॉट सेलेक्शन पर खड़े किए सवाल

भारतीय टीम की इस हार के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने खासकर भारतीय बल्लेबाजों को जमकर आड़े हाथ लिया। अभी दो दिन पहले ही हरभजन सिंह ने भारतीय बल्लेबाजों के शॉट सेलेक्शन पर सवाल खड़े किए थे जिसके बाद अब यही चीज गौतम गंभीर ने कही है। गौतम गंभीर कुछ भारतीय बल्लेबाजों के शॉट चयन से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं।

भारत के कुछ बल्लेबाजों ने खेले खराब शॉट

गौतम गंभीर ने कहा कि “जाहिर तौर पर ये हार भारत के लिए निराशाजनक है। आप उम्मीद कर रहे थे कि इस विकेट पर भारतीय बल्लेबाज 245 रन के लक्ष्य का पीछा कर लेंगे। निश्चित रूप से मोइन अली खतरा था, लेकिन जिस तरह से विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ले गए उससे तो भारतीय टीम में थी। कुछ शॉट्स तो पूरी तरह से निशाने पर नहीं थे।

खासकर ऋषभ पंत का शॉट….. जब जीत के लिए 90 रनों की जरूरत हो तो आप ऐसी उम्मीद नहीं करते हैं कि कोई ऐसे खेलना शुरू कर दे। निश्चित रूप से आप साहसी हो लेकिन इससे अच्छा भी विकल्प हो सकता था।

इस पिच पर इंग्लैंड के गेंदबाजों को दिया जाएगा जीत का श्रेय

गौतम गंभीर ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को भारतीय बल्लेबाजों को आउट करने का श्रेय देते हुए कहा कि “भारत के लिए इस विकेट पर ये लक्ष्य हासिल किया जा सकता था। मोइन अली जरूर खतरा थे साथ ही उनके पास तीन तेज गेंदबाज और सैम कुरेन भी थे। लेकिन मैंने सोचा था कि ये विकेट इतना भी बुरा नहीं है जिस तरह का खेल यहां दिख रहा था। खासकर तेज गेंदबाजों के नजरिए से।

 इंग्लैंड को पूरा श्रेय दिया जाएगा। उन्होंने इस टेस्ट में भारत को पूरी तरह से आउटप्लेड कर दिया। लोग जो भी कहे लेकिन मुझे लगता है 60 रनों की जीत शानदार रही।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG VS IND 4TH TEST- भारतीय टीम की हार के लिए गौतम गंभीर ने इन खिलाड़ियों को माना जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.