इंग्लैंड की मेजबानी में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को इंग्लैंड ने चौथे ही टेस्ट मैच में अजेय बढ़त बना ली है। साउथहैम्टन में खेले गए सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने चौथे ही दिन भारत को 60 रनों से हराकर सीरीज में 3-1 की बढ़त हासिल कर ली है।

सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड को दी सीरीज जीत की बधाई
इंग्लैंड की इस शानदार जीत के बाद इंग्लैंड के खेमे में तो खुशी की लहर है और उनके पूर्व क्रिकेटर जीत की बधाईयां दे रहे हैं तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के लीजेंड बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर ने भी इंग्लैंड की टीम को जीत की बधाई दी। सचिन ने साथ ही भारतीय टीम को अगले मैच के लिए बेस्ट विशेज दी हैं।
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “इंग्लैंड टीम को जीत की बधाई। उन्होंने अपने प्रदर्शन में निरंतरता दिखायी और महत्वपूर्ण समय में अच्छे परिणाम से सीरीज को जीत लिया। भारतीय टीम को अंतिम टेस्ट मैच के लिए शुभकामनाएं।”
Congratulations to the England team! The consistency of their performances and playing crucial moments better resulted in a good series win. Best wishes to the Indian team for the final Test. #ENGvIND
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) September 3, 2018
भारतीय टीम को मिला था 245 रनों का लक्ष्य
साउथहैंपटन में खेले गए इस चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की दूसरी पारी चौथे दिन 271 रनों पर आउट हुई जिसके बाद भारतीय टीम को जीत के लिए 245 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही और केवल 22 रनों के स्कोर पर टॉप-3 बल्लेबाज चलते बने।

भारतीय टीम 184 रनों के स्कोर पर ढेर, इंग्लैंड ने किया 60 रन से मैच अपने नाम
इसके बाद कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने चौथे विकेट के लिए 101 रनोंकी जबरदस्त साझेदारी कर भारतीय खेमे में जीत की उम्मीद जगा दी लेकिन इसके बाद इंग्लिश स्पिन गेंदबाज मोइन अली ने एक बाद एक लगातार अंतराल में भारतीय टीम को झटके दिए और पूरी भारतीय टीम 184 रनों के स्कोर पर आउट होकर मैच को 60 रनों से गंवा दिया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG VS IND 4TH TEST- इंग्लैंड को सीरीज जीत की शुभकामनाएं देने के साथ ही सचिन ने भारत के लिए कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.