Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: भारत के खिलाफ डेब्यू करने वाले एलिस्टर कुक टीम इंडिया के खिलाफ ही करेंगे सन्यास की घोषणा, ये हैं करियर की 5 सर्वश्रेष्ठ पारियां

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने और सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले कुक ने खराब फॉर्म के कारण इतना बड़ा फैसला लिया है. भारत के खिलाफ ओवल में होने वाला पांचवां टेस्ट उनके करियर का आखिरी मैच होगा.

गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में कुक विश्व में छठे और सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने के मामले में सातवें स्थान पर हैं. आज हम आपको कुक की यादगार पारियों के बारे में बताएंगे.

भारत के खिलाप कुक का शानदार डेब्यू 

एलिस्टर कुक पांचवे ऐसे इंग्लिश बल्लेबाज है जिनके नाम अपने डेब्यू टेस्ट में शतक व अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड है. कुक ने अपना टेस्ट डेब्यू भारत के खिलाफ नागपुर में किया था. कुक ने भारत के खिलाफ इस मैच की पहली पारी में 60 रन जबकि दूसरी पारी में नाबाद 104 रन बनाए थे, हालांकि यह मैच ड्रा हो गया था.

वेस्टइंडीज  के खिलाफ 244 रनों की नाबाद पारी


बर्मिंघम का मैदान इस बल्लेबाज के लिए हमेशा खास रहा है. यहां इस दिग्गज बल्लेबान ने अपने करियर में कई यादगार पारियां खेलीं. वेस्टइंडीज के खिलाफ 2017 में कुक ने 244* रनों की पारी खेली थी. इस दौरान कुक ने 407 गेंदों का सामना करते हुए 33 चौके लगाए थे. इस पारी में कुक ने 9 घंटों से ज्यादा तक बल्लेबाजी की थी. क्रिकेट इतिहास में सिर्फ राहुल द्रविड़ ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एलिस्टर कुक से ज्यादा 7 बार 9 से ज्यादा घंटों तक बल्लेबाजी की है.

बर्मिंघम के मैदान पर ही कुक ने भारतीय गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए थे. दरअसल यह बात साल 2011 की है जब इस दिग्गज बल्लेबाज ने अपने करियर का सर्वाधिक स्कोर बनाया था. कुक ने इस मैच में 294 रनों की पारी खेली थी. यह मैच इंग्लैंड पारी और 242 रनों से जीता था.

The post ENG vs IND: भारत के खिलाफ डेब्यू करने वाले एलिस्टर कुक टीम इंडिया के खिलाफ ही करेंगे सन्यास की घोषणा, ये हैं करियर की 5 सर्वश्रेष्ठ पारियां appeared first on SportzWiki Hindi.