इंग्लैंड और भारत के बीच ओवल में 5 मैचों जा रहा है। इग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अाज के मैच के लिए भारतीय टीम में 2 बदलाव किए गए। रविचन्द्रन अश्विन की जगह रवीन्द्र जाडेजा को टीम में शामिल किया गया। इसके साथ ही हनुमा विहारी ने अपना टेस्ट डेब्यू किया। वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 292वें खिलाड़ी बने। उन्हें हार्दिक पांड्या की जगह टीम में शामिल किया गया। वहीं इंग्लैंड ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड का स्कोर 7 विकेट पर 198 रन था। जोस बटलर 11 और आदिल रशिद 4 रन बनाकर पिच पर टिके हैं।
पहला सत्र

इंग्लैंड के लिए अंतिम मैच खेल रहे एलिस्टर कुक को भारतीय खिलाड़ियों ने गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया। 4 मैचों में फ्लॉप होने वाली इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने इस मैच में ठोस शुरुआत दी।
एलिस्टर कुक और कीटन जेनिंग्स ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। जेनिंग्स (23) को सीरीज में अपना पहला मैच खेल रहे रविन्द्र जडेजा ने पवेलियन भेजा।
इसके बाद कुक और तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने आए मोईन अली ने लंच तक मेजबान टीम को कोई झटका नहीं लगने दिया। लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 68/1 था।
दूसरा सत्र

दूसरे सत्र में पूरी तरफ इंग्लैंड के बल्लेबाजों का दबदबा रहा। इंग्लैंड के लिए अंतिम मैच खेल रहे एलिस्टर कुक ने अपना 57वां अर्धशतक पूरा किया। इस सत्र में भारतीय टीम ने काफी खराब फील्डिंग की। पहले गली में अजिंक्य रहाणे ने कुक का कैच छोड़ा और फिर स्लिप में कप्तान कोहली ने मोईन अली का।
दूसरे सत्र की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 123/1 था। कुक 66 और अली 23 रन बनाकर पिच पर टिके थे। दोनों बल्लेबाजों ने काफी धीरे बल्लेबाजी की लेकिन विकेट नहीं गिरने दिया।
तीसरा सत्र

पहले दो सत्र में विकेट नहीं लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों ने तीसरे सत्र में वापसी की। पहले बुमराह ने कुक (71) को बोल्ड कर दूसरे विकेट के लिए हुई 73 रनों की साझेदारी तोड़ी। उसी ओवर में बुमराह ने कप्तान जो रूट (0) को एलबीडबल्यू कर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। अगले ही ओवर में इशांत शर्मा ने जॉनी बैरेस्टो को भी बिना खाता खोले पंत के हाथों कैच करवा दिया। इसी वजह से इंग्लैंड का स्कोर 133/1 से 134/4 हो गया।
इसके बाद मोईन अली ने बेन स्टोक्स के साथ साझेदारी बनाने की कोशिश की। दोनों के बीच हुए 37 रनों की साझेदारी रविन्द्र जडेजा ने तोड़ी। जडेजा ने स्टोक्स (11) को एलबीडबल्यू कर दिया।
इसी बीच मोईन अली ने 167 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके तुरंत बाद इशांत शर्मा ने एक ही ओवर में मोईन अली (50) और सैम करन (0) को पवेलियन भेज दिया। दोनों का कैच विकेटकीपर ऋषभ पंत ने पकड़ा। इसके बाद बटलर और रशिद ने इंग्लैंड को कोई झटका नहीं लगने दिया।
भारत के लिए इशांत शर्मा ने, जसप्रीत बुमराह और रविन्द्र जडेजा ने 2-2 विकेट चटकाए।
The post ENG vs IND: 5वां टेस्ट: पहले दिन अच्छी शुरुआत के बाद बैकफुट पर इंग्लैंड, भारतीय गेंदबाजों का रहा जलवा appeared first on SportzWiki Hindi.