भारत और इंग्लैंड के बीच आज टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेला गया. आज के मैच में दिन का खेल खत्म होने के समय इंग्लैंड ने 7 विकेट खो कर 198 रन बना लिए थे. भारत ने पहले दिन एक बार फिर से अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. तो आइये जानते है इस मैच में टर्निंग पॉइंट:
कुक की फिफ्टी

अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच में कुक ने शानदार फिफ्टी लगाईं. उनके इस अर्धशतक की वजह से दिन का खेल खत्म होने के समय इंग्लैंड ने सम्मान स्कोर खड़ा किया. कुक ने आज 74 रन की पारी खेली खेली.
शमी ने किया शानदार स्पेल

मोहम्मद शमी ने पहली पारी में शानदार स्पेल किया. उन्होंने मोईन अली को 6 ओवर तक काफी ज्यादा परेशान किया. उनकी गेंदबाज़ी का ही असर था कि भारत की गेंदबाजों को काफी ज्यादा मदद मिली और वो इंग्लैंड के बल्लेबाजों को जल्द आउट करने के सफल रहे.
रूट का जल्द आउट होना

इंग्लैंड के कप्तान आज भी कुछ खास नही कर सके और वो सिर्फ डक आउट हो गए. बुमराह ने उन्हें एलबीडबल्यू किया. उनके आउट होने केबाद जॉनी भी डक पर आउट हो गए. उन्हें इशांत शर्मा ने आउट किया.
इशांत और बुमराह ने हासिल किये जल्द विकेट

शमी द्वारा बनाए गए दबाव का फायदा बुमराह और इशांत ने उठाया. इशांत ने पहली पारी में अभी तक तीन विकेट हासिल किये. वहीं बुमराह ने दो विकेट हासिल किये. उनकी गेंदबाज़ी की वजह से इंग्लैंड का निचलाक्रम भी कुछ ख़ास नही कर सका.
बटलर का अभी तक टिका होना

इंग्लैंड के लिए आज के दिन के लिए सबसे ख़ास बात ये रही है कि इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए वाले जोस बटलर अभी तक मैच में टिके हुए है. इंग्लैंड की टीम उम्मीद करेगी कि कल बटलर एक बड़ी पारी खेली ताकि टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा कर सके.
The post ENG vs IND: जो रूट के डक आउट होने के अलावा पहले दिन चर्चा में रही ये 5 बातें appeared first on SportzWiki Hindi.