Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: रविन्द्र जडेजा की शानदार पारी के अलावा तीसरे दिन चर्चा में रही ये 5 बातें

ओवल टेस्‍ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्‍म हो गया है. भारत को 292 रन पर ढेर करने के बाद इंग्‍लैंड ने दूसरी पारी में कीटन जेनिंग्‍स और मोईन अली के विकेट गंवाकर 114 रन बना लिए हैं. जबकि अपनी आखिरी टेस्‍ट पारी खेल रहे एलिस्‍टर कुक 46 रन पर  नाबाद हैं. वहीं कप्‍तान जो रूट ने 29 रन बनाकर उनका शानदार साथ दिया है. इंग्‍लैंड ने 154 रन की बढ़त हासिल कर ली है.

रविन्द्र जडेजा की पारी 

एक समय भारत का स्कोर 200 के पास नही पहुँच रहा था, लेकिन टेस्ट सीरीज में पहली बार टीम में शामिल किये जडेजा ने अपनी अहमियत साबित कर दी.  उन्होंने 87 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी की वजह से भारत ने पहली पारी में 294 रन बनाए.

हनुमा विहारी ने दिखाया दम 

भारत के लिए एक बार फिर से हनुमा विहारी ने 56 रन की पारी खेली. उनकी और जडेजा की साझेदारी ने भारत को एक बार फिर से मैच में वापस लाने की कोशिश की. वही हनुमा ने अपने डेब्यू मैच को यादगार बनाने को कोई भी कसर नही छोड़ी.

इंग्लैंड के गेंदबाजों की शानदार वापसी 

एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत 300 से ज्यादा रन बना लेगा, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को जल्द आउट किया. हालांकि जडेजा नाबाद रहें और 87 रन बना के वापस आए.

कुक ने एक बार फिर दिखाई ताकत 

अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे कुक ने अभी तक पिच पर टिके हुए हैं. उन्होने अभी तक 46 रन बनाए हैं. उनकी इस पारी की वजह से इंग्लैंड इस समय मजबूत हालात में हैं.

कुक और रूट की साझेदारी 

एक समय ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जल्द आउट हो जाएँगे,लेकिन इसके बाद रूट और कुक ने टीम को सभाला. दोनों ने मिलकर 59 रन की साझेदारी की. उनकी इस साझेदारी की वजह से इंग्लैंड इस समय मजबूत हालात में है और टीम इंडिया पर उसकी पकड़ मजबूत है.

The post ENG vs IND: रविन्द्र जडेजा की शानदार पारी के अलावा तीसरे दिन चर्चा में रही ये 5 बातें appeared first on SportzWiki Hindi.