Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: 5th TEST: बटलर की यादगार पारी के अलावा दुसरे दिन चर्चा में रही ये 5 बातें

भारत और इंग्लैंड के बीच आज पांचवें टेस्ट मैच का दुसरे दिन का खेल खेला गया. दुसरे दिन इंग्लैंड की टीम 322 रन बना के आउट हो गई. वहीं भारतीय टीम आज के दिन सिर्फ 176 रन ही बना सकी. वहीं भारत ने 6 विकेट खो दिए हैं. आइये जानते है, आज के दिन का टर्निंग पॉइंट के बारें में:

बटलर की यादगार पारी 

एक समय इंग्लैंड के लिए 250 रन मुश्किल हो रहा था, लेकिन बटलर ने 89 रन की पारी खेल कर टीम का स्कोर 322 तक पहुँचाया. उनकी इस पारी की वजह से इंग्लैंड ने मजबूत स्कोर खड़ा किया. उन्होंने ब्रॉड के साथ साझेदारी कर इंग्लैंड का स्कोर 300 पार पहुँचाया.

धवन का एक बार फिर से फ्लॉप होना 

उम्मीद की जा रही थी कि धवन इस बार कुछ ख़ास करेंगे. लेकिन आज के मैच में भी धवन कुछ ख़ास नही कर सके. धवन सिर्फ 3 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद  एक बार फिर से ख़राब शुरुआत हुई.जिसके बाद नुकसान भारत को आगे उठाना पड़ा.

एंडरसन ने फिर दिखाया दम 

जेम्स एंडरसन ने पहले पुजारा को 37रन पर आउट किया.उसके बाद उन्होंने रहाने को भी डक पर आउट किया. रहाणे के आउट होने के बाद भारत की पारी एक बार फिर से लड़खड़ा गई.

विराट कोहली का आउट होना 

इंग्लैंड के गेंदबाज़ जिस विकेट की तलाश कर रहे थे,उसे स्टोक्स ने हासिल किया.स्टोक्स ने विराट कोहली को 49 रन पर आउट किया. कोहली के आउट होने के बाद इंग्लैंड ने मैच में पकड़ बना ली.

पन्त का जल्द आउट होना 

टेस्ट क्रिकेट में मिल रहे लगातार मौके के बाद उम्मीद की जा रही थी कि शायद आज पन्त कुछ अलग करेंगे.पर आज भी पन्त कुछ ख़ास नही कर सका. पन्त आज सिर्फ 5 रन बना के आउट हो गए. उन्हें स्टोक्स ने आउट किया. उनके आउट होने के बाद इंग्लैंड ने मैक में पकड़ मजबूत कर ली.

The post ENG vs IND: 5th TEST: बटलर की यादगार पारी के अलावा दुसरे दिन चर्चा में रही ये 5 बातें appeared first on SportzWiki Hindi.