इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच शुक्रवार से द ओवल में खेला जाएगा। इस सीरीज में अब तक खेले गए चार मैचों में मेजबान इंग्लैंड की टीम ने 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। इस पांचवें टेस्ट मैच में जहां इंग्लैंड की टीम जीत के साथ अपने पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टर कुक को अच्छी विदाई देना चाहेगा तो वहीं भारत अंतिम मैच को जीतकर सम्मान बचाने उतरेगी।

द ओवल में दिखेगा गेंद और बल्ले के बीच अच्छा मुकाबला
कैनिंगटन में खेले जाने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में जहां तक पिच की स्थिति की बात करें तो यहां की पिच तेज गेंदबाजों को मदद कर सकती है क्योंकि संभावना है कि यहां मैच के पांचों दिन बादल छाए रहेंगे। ऐसे में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। लेकिन इन सबके बीच बल्ले और गेंद से एक बेहतरीन मुकाबला देखने को मिलेगा।

दोनों ही टीमें पिच को देखते हुए करना चाहेगी पहले बल्लेबाजी
पिच की स्थिति के अनुसार इस मैदान में खेले गए हालिया कुछ मैचों पर नजर डाले तो इंग्लैंड की टीम ने पिछले खेले गए तीन टेस्ट मैचों में पहले बल्लेबाजी की है। और इस मैच में भी उनके पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने की ही उम्मीद है। तो वहीं भारतीय टीम भी इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने की चाहत रखेगी क्योंकि उन्हें दो मैचों में चौथी पारी में आसान स्कोर का पीछा करते हुए हार का सामना करना पड़ा है।

2-3 दिन बाद पिच करती है स्पिनरों को मदद
अगर बात करें कि पिच मैच के दौरान कैसा व्यवहार करेगी तो पिच पर जैसे पिछले कुछ मुकाबलों में देखा गया है कि यहां पर पहले दो दिन के बाद स्पिनर को भी पिच रास आती है। स्पिनरों में जैसा कि पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मोइन अली ने चौथी पारी में 4 विकेट हासिल किए थे तो 2016 में पाकिस्तान के यासिर शाह ने तीसरी पारी में 5 विकेट लिए थे। इन चीजों को देखते हुए दोनों ही टीमें अपने स्पिनरों पर भी निर्भर होती दिख सकती है।

इतिहास पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के है पक्ष में
द ओवल के कैनिंगटन मैदान का हासिल इतिहास बताया है कि यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम फायदे में रहती है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम बड़ा स्कोर करके मैच आसानी से अपनी पाले में कर सकती है। जैसा कि काउंटी क्रिकेट में पिछले दिनों यहां खेले गए मैच में सरे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 375 रन बनाए और मैच को एक पारी और 125 रनों से अपने नाम किया था।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG VS IND 5TH TEST- पिच को देखते हुए टॉस जीत यह निर्णय लेना होगा भारत को appeared first on SportzWiki Hindi.