इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में ऑलराउंडर खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा को टीम में शामिल करने का फैसला हर मामले में बहुत ही फायदेमंद साबित हो रहा है। द ओवल में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में रविन्द्र जडेजा ने कमाल का प्रदर्शन किया है।

रविन्द्र जडेजा की सतर्कता ने दिलाया भारत को विकेट
इस आखिरी टेस्ट मैच में अब तक जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले रविन्द्र जडेजा ने मैच के दौरान तीसरे दिन एक बढ़िया फैसले ने भारतीय टीम को विकेट दिलाया। रविन्द्र जडेजा ने पारी के 27वें ओवर में गेंद बदलने की मांग फील्ड अंपायर से की और इसके बाद गेंद बदलते ही अगली ही गेंद पर रविन्द्र जडेजा ने क्रीज पर जम चुके मोइन अली को चलता किया।

गेंद की शेप बिगड़ने पर जडेजा ने की अंपायर से गेंद चैक करने की मांग
दरअसल इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान रविन्द्र जडेजा पारी का 28वां ओवर डाल रहे थे। इस ओवर की तीन गेंद डालने के बाद जड्डू को लगा कि गेंद अपनी मूल स्थिति में नहीं हैं। गेंद की दशा में कुछ खराबी है जिसका आकार अब पहले जैसा नहीं रहा। ऐसे में रविन्द्र जडेजा ने गेंद को चैक करने की मांग की। गेंद को चैक करने वाले उपकरण से जब गेंद को जांचा गया तो गेंद वास्तव में अपनी मूल स्थिति में नहीं पायी गई।
गेंद की शेप सही होने पर बदली गेंद, अगली ही गेंद पर दिलाया विकेट
ऐसे में फील्ड अंपायरों ने रविन्द्र जडेजा की इस मांग पर गेंद बदलने का फैसला किया। इसके बाद जब नई गेंद आयी और जडेजा ने इस ओवर की अगली ही गेंद डाली तो इस पर मोइन अली को बोल्ड कर दिया। इस तरह से रविन्द्र जडेजा की सतर्कता ने भारतीय टीम को विकेट दिलाया।
— Gentlemen's Game (@DRVcricket) September 9, 2018
रविन्द्र जडेजा ने इस मैच में अब तक किया है गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन
आपको बता दें कि इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शुरुआती चार टेस्ट मैचों में मौका नहीं मिल सका लेकिन पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में आर अश्विन की जगह पर रविन्द्र जडेजा को मौका मिला और इन्होंने इसका पूरा फायदा उठाते हुए पहली पारी में गेंदबाजी के दौरान चार विकेट हासिल किए तो बल्लेबाजी में टीम के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण 86 रनों की पारी खेली और उसके बाद दूसरी पारी में इंग्लिश टीम के दो विकेट में से एक विकेट हासिल कर चुके हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG VS IND 5th TEST- अम्पायर कर रहे थे भारत के साथ अनदेखी, फिर जडेजा ने किया कुछ ऐसा अगले ही गेंद पर मिला appeared first on SportzWiki Hindi.