Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG VS IND 5th TEST: इंग्लैंड में मिली हार के बाद सभी कर रहे विराट की आलोचना, लेकिन गंभीर ने कहा कुछ ऐसा खत्म हो सकता हैं विराट से मतभेद

इंग्लैंड में खेली जा रही भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का परिणाम तो साउथैम्पटन में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में ही आ गया जहां इंग्लैंड ने भारतीय टीम पर 3-1 से अजेय बढ़त बनाकर विराट कोहली एंड कंपनी के सीरीज जीतने के सपने को तोड़ दिया। द ओवल में शुक्रवार को शुरू हुए पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच से भारतीय टीम कुछ उम्मीदें लगाए बैठी है।

London Test: Respect will save Indian team

गौतम गंभीर को ओवल टेस्ट में भारतीय टीम से उम्मीद

भले ही भारतीय टीम ने सीरीज गंवा दी है लेकिन पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को द ओवल में खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में जीत की उम्मीद है। गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के इस सीरीज इंग्लैंड को दी कांटे की टक्कर से भरोसा जताया है।

भारतीय टीम ने सीरीज में इंग्लैंड को दी कड़ी टक्कर

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि

“जाहिर तौर पर अंतिम टेस्ट मैच को लेकर टीम पूरी तरह से तत्पर है। सीरीज तो हो जाएगी और धूल भी हो जाएगी। लेकिन भारतीय टीम अपना सबकुछ यहां पर झोंक देगी। उन्होंने वास्तव में बहुत अच्छी प्रतिस्पर्धा की, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में केवल टक्कर देने से काम नहीं चलता यहां आपको टेस्ट मैच जीतने होते हैं। सबसे सकारात्मक बात तो गेंदबाजी आक्रमण से आयी। इन्होंने इंग्लैंड को पूरे समय दबाव में रखा। केवल ये हैं कि बल्लेबाज बोर्ड पर ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं कर सके।”

भारतीय टीम देख सकती है पांचवे टेस्ट को जीतने की तरफ

गौतम गंभीर ने आगे कहा कि एडबस्टन और साउथैम्पटन दो उदाहरण थे, जहां दोनों मैच भारत जीत सकता था। उनको दोनों ही टारगेट हासिल करने चाहिए थे। लेकिन ये हो नहीं सका। तो मुझे लगता है कि भारतीय टीम 5वें टेस्ट को जीतने की तरफ देख रही है और सीरीज को 4-1 की बजाए 3-2 बनाने की सोच रही है। ओवल टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी के लिए अच्छा स्थान है।

ओवल की विकेट है बल्लेबाजी के लिए अच्छी

ओवल की विकेट को लेकर गंभीर ने कहा कि  ये एक सुंदर विकेट है। एक बार आप यहां जम गए तो आप बहुत रन बना सकते हैं। साथ ही आउट फील्ड भी बहुत ही तेज है। मुझे उम्मीद है कि कुछ बल्लेबाज हैं जो दबाव में यहां पर अच्छा देंगे। अगर आप यहां जीत नहीं पाते हैं तो सीरीज को 4-1 से गंवा देंगे और अगर आपने यहां अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो चयन में दबाव में आ जाएंगे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG VS IND 5th TEST: इंग्लैंड में मिली हार के बाद सभी कर रहे विराट की आलोचना, लेकिन गंभीर ने कहा कुछ ऐसा खत्म हो सकता हैं विराट से मतभेद appeared first on SportzWiki Hindi.