Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG VS IND 5TH TEST- भारतीय टीम की इंग्लैंड में हार के बाद भी अजिंक्य रहाणे ने नहीं मानी गलती उल्टे बोल गये ये बात

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने साल 2014 के इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था। तेज और स्विंग पिचों पर अच्छी बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले अजिंक्य रहाणे से इंग्लैंड के इस दौरे से बड़ी उम्मीदें थे, लेकिन उनका प्रदर्शन इस इंग्लैंड दौरे पर मिला जुला रहा।

अजिंक्य रहाणे ने टेस्ट सीरीज हारने पर नहीं मानी गलती

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच से पहले अजिंक्य रहाणे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बातें साझा की जिसमें उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को लेकर खुशी जतायी। अजिंक्य रहाणे ने साथ ही अपनी टीम की इस सीरीज हार में कोई गलती स्वीकार नहीं की और इंग्लैंड को अच्छा खेलने का श्रेय दिया।

Rahane, Vijay will play for India A

अपनी बल्लेबाजी से हूं खुश

इसके साथ ही अजिंक्य रहाणे ने इस सीरीज में अपनी खुद की बल्लेबाजी को लेकर कहा कि “जिस तरह से मैं बल्लेबाजी कर रहा हूं वास्तव में मैं आत्मविश्वास में हूं। हां ये बात है कि मुझे कई बार रन नहीं मिल सके लेकिन जिस तरह से मैं बल्लेबाजी कर रहा हूं लगता है कि मैं वास्तव में अच्छी तरह से गेंद को मिडल कर रहा हूं ये बल्लेबाजी मेरे आत्मविश्वास के लिए है। हां मैं और भी योगदान देना चाहता हूं । मैं टीम के लिए इस आखिरी टेस्ट मैच के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा। मैंने खुद को वास्तव में अच्छी तरह से तैयार किया है।”

इंग्लैंड ने किया हमसे बेहतर प्रदर्शन

“अपने घर में सभी टीमें वास्तव में अच्छी तरह से खेलती है। मैं पहले कह चुका हूं कि इंग्लैंड ने हमसे बेहतर क्रिकेट खेली खासतौर पर उनकी गेंदबाजी विभाग ने। दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों ने बहुत ज्यादा संघर्ष किया केवल विराट कोहली ही इस परिस्थितियों में अच्छा खेल सके।”

“इंग्लैंड निश्चित तौर पर उनकी परिस्थितियों में वो एक बहुत अच्छी टीम है। अनुभवी टीम है जिसमें एंडरसन और ब्रॉड जैसे गेंदबाजी उनके आक्रमण में है और मोइन अली ने भी पिछले मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी। तो इंग्लैंड बाहर जाकर भी अच्छा कर सकती है लेकिन घर में सभी टीमें बहुत मजबूत होती है।”

Southampton Test: India lose by 60 runs, England lead 3-1

हमने नहीं की कोई गलती, इंग्लैंड खेल गया ज्यादा बेहतर

“जैसा मैंने टेस्ट क्रिकेट के लिए कहा है कि आपको हर एक सत्र जीतना होगा। मुझे नहीं लगता है कि हमने कोई गलती की है, मुझे लगता है कि इंग्लैंड ने हमसे बेहतर क्रिकेट खेला था। वो अपनी गेंदबाजी में लगातार आगे रहे, उन्होंने धैर्य के साथगेंदबाजी की। मुझे लगता है कि इंग्लैंड में जब आप बल्लेबाजी करते हैं या गेंदबाजी करते हैं तो धैर्य बहुत ही महत्वपूर्ण है। मुझे कोई समस्या नहीं दिख रही है इंग्लैंड सिर्फ बेहतर था।”

अश्विन की फिटनेस में कोई दिक्कत नहीं

अजिंक्य रहाणे ने आर अश्विन की फिटनेस को लेकर कहा कि “अश्विन की फिटनेस को लेकर मुझे लगता है कि पेट्रिक ही इसके वास्तविक जज होंगे जो जवाब देंगे। उन्होंने पिछला टेस्ट मैच खेला और अच्छी गेंदबाजी की और फील्डिंग भी अच्छी तरह की तो मुझे नहीं लगता है कि उनकी फिटनेस के साथ कोई मुद्दा है।”

टीम संयोजन का फैसला कप्तान और कोच का

मीडिया को रहाणे ने कहा कि “आप लोग(मीडिया)  आप लोग उस बात का( टीम संयोजन) जवाब पाने के लिए बहुत ही स्मार्ट हैं। लेकिन हमारी टीम अभी चयनित नहीं हुई है। अगर हनुमा के बारे में बात करें तो वो घरेलु सीजन में वास्तव में बहुत अच्छा कर रहे हैं लेकिन हमें इंतजार करना होगा कि कप्तान और कोच टीम के संयोजन के बारे में क्या सोचते हैं।”

एलिस्टर कुक इंग्लैंड से सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

इंग्लैंड के लिए अपना अंतिम टेस्ट खेलने जा रहे एलिस्टर कुक को लेकर अजिंक्य रहाणे ने कहा कि “उन्होंने अपना डेब्यू भारत के खिलाफ भारत में ही किया था। मुझे लगता है कि वो इंग्लैंड क्रिकेट के लिए शानदार रहे। एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर 45 का औसत और वो भी 12-13 साल में 160 मैच खेलना मुझे लगता है ये बहुत शानदार है। उन्हें श्रेय देना चाहिए जिस तरह से उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को संभालाष तकनीक और दबाव तो आपसे(मीडिया) है। मैं उनको उनके क्रिकेटिंग करियर के बाद के समय के लिए शुभकामनाएंदेता हूं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG VS IND 5TH TEST- भारतीय टीम की इंग्लैंड में हार के बाद भी अजिंक्य रहाणे ने नहीं मानी गलती उल्टे बोल गये ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.