Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: 5th TEST: पांचवे टेस्ट से पहले भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का विराट बयान

इंग्लैंड सरजमीं पर मेजबान इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच आज से द ओवल के कैनिंगटन मैदान में शुरू होने जा रही है। इस टेस्ट सीरीज में पहले से ही 1-3 से पिछड़ रही भारतीय टीम अंतिम मैच जीतकर सम्मान के साथ स्वदेश लौटने की आस लगाए बैठी है।

भारतीय टीम जीतना चाहती हैं अंतिम मैच

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ खत्म होने के बाद एशिया कप में हिस्सा लेना है। एशिया कप के तुरंत बाद ही भारत को वेस्टइंडीज टीम की एक लंबे कार्यक्रम के तहत मेजबानी करनी है। ऐसे में टीम अपने घरेलु मैचों से पहले फिर से आत्मविश्वास पाने की पूरी कोशिश करेगी।

अजिंक्य रहाणे ने आखिरी मैच को माना महत्वपूर्ण

भारतीय टीम के उपकप्तान और मध्यक्रम के अहम बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने भी माना है कि “आखिरी मैच घरेलु सीजन के लिए महत्वपूर्ण है। अजिंक्य रहाणे ने कहा कि ये टेस्ट मैच एक महत्वपूर्ण मैच होगा। हर टेस्ट मैच वैसे तो बराबर से महत्वपूर्ण होते हैं। हां सीरीज इस समय 3-1 पर खड़ी है लेकिन निश्चित रूप से हम अपना बेस्ट देना चाहते हैं और जीत के साथ खत्म करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि हमने कुछ अच्छी क्रिकेट खेली लेकिन इंग्लैंड हमसे भी अच्छा खेला।”

आखिरी मैच में हम देना चाहते हैं अपना बेस्ट

“टेस्ट मैचों में आपको हर एक सेशन में 100 फिसदी से भी ज्यादा देना होता है। मुझे लगता है कि इंग्लैंड विशेष रूप से छोटे सेशन को जीता। और मुझे तो लगता है उन्होंने विशेष रूप से अपनी गेंदबाजी यूनिट से ये काम किया। उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की।लेकिन जैसा मैंने कहा कि महत्वपूर्ण मैच आ रहा है और हमें अपना बेस्ट देंगे।”

अपनी बल्लेबाजी से खुश हैं अजिंक्य रहाणे

इस सीरीज में तैयारी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने कहा कि “इस सीरीज में तैयारी पहले टेस्ट से अब तक समान रही है और आप जब 3-1 से पीछे हो या 3-1 से आगे हो तो महत्वपूर्ण ये है कि आप अपने तैयारी को सर्वश्रेष्ठ करें। और आप वहां जाए और अपनी बल्लेबाजी का आनंद लें। तो मैं तो आखिरी टेस्ट मैच में केवल अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेने के लिए जा रहा हूं।  मैं कह चुका हूं कि घर जाने से पहले हमें आखिरी टेस्ट मैच जीतना महत्वपूर्ण है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG vs IND: 5th TEST: पांचवे टेस्ट से पहले भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का विराट बयान appeared first on SportzWiki Hindi.