Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG VS IND 5TH TEST- द ओवल टेस्ट मैच आज से, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल

विश्व क्रिकेट की दो सबसे मजबूत टीमों में शुमार भारत और इंग्लैंड के बीच चली आ रही दो महीनों की क्रिकेटिंग जंग का का अंतिम मुकाबला आज से द ओवल में शुरू होने जा रहा है। इंग्लैंड की मेजबानी में खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच शुक्रवार को द ओवल के कैनिंगटन मैदान में खेला जाएगा।

भारत-इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट आज से

पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज को मेजबान इंग्लैंड की टीम ने पहले ही 3-1 से अपनी नाम कर ली है ऐसे में आखिरी मैच में महज औपचारिकता ही बची हुई है। लेकिन फिर भी जहां भारतीय टीम किसी तरह से अंतिम मैच को जीतकर नाक की लड़ाई अपने पक्ष में करने की कोशिश में रहेगी तो वहीं इंग्लैंड इस मैच को जीतकर सीरीज को यादगार बनाना चाहेगी।

द ओवल के मौसम पर रहेंगी हर किसी की नजरें

आज से शुरू हो रहे इस टेस्ट मैच में हर किसी की नजरें दोनों टीमों के अलावा मौसम पर रहेंगी। इंग्लैंड के मौसम को लेकर हमेशा ही असमान स्थिति बनी रहती है। ऐसे में आखिरी टेस्ट मैच के मौसम की बात करें तो यहां पांचों दिन बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही मौसम में उमस बहुत ज्यादा रहेगी।

पांचों दिन छाए रह सकते हैं हल्के बादल

इस टेस्ट सीरीज में खराब मौसम की आशंका तो थी लेकिन पहले दो टेस्ट मैचों को छोड़ दिया जाए तो मौसम ने ज्यादा विघ्न नहीं डाला है लेकिन पांचवें और आखिरी मैच में मौसम का खास योगदान रह सकता है। जहां तक मौसम को देखा जाए तो पहले दिन तो बादलों और धूप के बीच आंख मिचौनी का खेल चलता रहेगी लेकिन संभावना है कि दूसरे दिन पूरा आसमान बादलों से भरा रहेगा। जहां बारिश की भी संभावना है। तो अगले तीन दिन फिर से हल्के बादल ही रहेंगे।

ऐसा रहेगा मौसम का हाल

द ओवल में मौसम में बारिश के अलावा बात की जाए तो सभी दिन 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी तो वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्शियस रहेगा साथ ही न्यूनतम तामपान 10 डिग्री सेल्शियस रहेगा। गर्मी तो इतनी ज्यादा नहीं होगी लेकिन मौसम में उमस रहने की संभावना है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG VS IND 5TH TEST- द ओवल टेस्ट मैच आज से, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल appeared first on SportzWiki Hindi.