इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच द ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन के खेल के खत्म होने के बाद मेजबान इंग्लैंड की टीम ने भारत पर दबाव बना दिया है। पहले दिन के खेल में संघर्ष कर रही इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन अपने पहली पारी के स्कोर को 332 रनों पर पहुंचाने के बाद भारत के 174 रनों पर 6 विकेट झटक लिए हैं।

रविन्द्र जडेजा ने पांचवें टेस्ट मैच में दिखाया शानदार प्रदर्शन
भारतीय टीम इस टेस्ट में पहली पारी के आधार पर अभी भी काफी पीछे चल रही है लेकिन इन सबके बीच इस मैच में शामिल किए गए ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा ने अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया। भारत के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन के स्थान पर आखिरी टेस्ट में शामिल किए गए रविन्द्र जडेजा ने अपनी गेंदबाजी से खूब प्रभाव छोड़ा।

गौतम गंभीर ने रविन्द्र जडेजा के प्रदर्शन को देख जतायी खुशी
इंग्लैंड की पहली पारी में चार बल्लेबाजों को पैवेलियन की राह दिखाने वाले रविन्द्र जडेजा के इस शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने बड़ी खुशी जतायी है। गौतम गंभीर ने रविन्द्र जडेजा की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि रविन्द्र जडेजा ने ही पहले दिन के खेल को नियंत्रित किया।

जडेजा ने पहले दिन के खेल को किया अपने नियंत्रण में
गौतम गंभीर ने कहा कि “विशेष रूप से रविन्द्र जडेजा का जिक्र करना बनता है क्योंकि उन्होंने जिस तरह से पहले दिन के खेल को नियंत्रित किया वो बहुत महत्वपूर्ण था। क्योंकि जब भारत इस मैच में तीन तेज गेंदबाजों के साथ खेल रही है तो ये महत्वपूर्ण हो जाता है कि एक छोर से स्पिनर मैच के नियंत्रण में रखे।”

रविन्द्र जडेजा ने ही दिलायी हमें पहला विकेट
“ये निश्चित तौर पर रविन्द्र जडेजा ने किया। वो बहुत ही इकॉनोमिकल रहे। साथ ही उन्होंने दो विकेट भी हासिल किए। उन्होंने ही हमें पहली ब्रेक थ्रू दिलाई। तो लोग आसानी से ये कह सकते हैं कि तीन तेज गेंदबाज स्टेंडआउट थे लेकिन मेरे अनुसार, मुझे तो लगता है कि रविन्द्र जडेजा निश्चित रूप से शानदार थे।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG VS IND 5TH TEST- भारतीय टीम के दबाव में आने के बाद भी गौतम गंभीर इस भारतीय खिलाड़ी के हुए मुरिद appeared first on SportzWiki Hindi.