इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का सफर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। लेकिन पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज को भारतीय टीम ने चौथे ही टेस्ट में गंवा दिया। द ओवल में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट में सम्मान की लड़ाई में टीम मैनेजमेंट ने अपने अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा को टीम में जगह दी।

रविन्द्र जडेजा ने पांचवें टेस्ट में छोड़ी अपनी छाप
पहले चार टेस्ट मैच में कोई खास कमाल नहीं कर सके ऑफ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन के स्थान पर रविन्द्र जडेजा को शामिल किया गया। जामनगर के इस स्टार खिलाड़ी ने टीम की अंतिम एकादश में मिले मौके पर पूरी तरह से खरे उतरे और अपने आपको ना केवल गेंद से बल्कि बल्ले से भी खूब साबित किया।

इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेल बनायी इस रिकॉर्ड में अपनी जगह
रविन्द्र जडेजा ने इंग्लैंड की पहली पारी में चार विकेट लेने के बाद बल्लेबाजी में भी अपने हाथ दिखाते हुए संकट की स्थिति में 86 रनों की बेशकीमती पारी खेल टीम के लिए बहुत बड़ा किया। रविन्द्र जडेजा ने अपनी इस साहसिक पारी की बदौलत एक भारतीय रिकॉर्ड में प्रवेश कर लिया है।

बिना किसी शतक के सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने जडेजा
इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन शानदार पारी खेल रविन्द्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का 9वां अर्धशतक जड़ा और वो अंत तक आउट नहीं हुए । इस तरह से 86 रन की पारी खेल वो भारत के लिए बिना शतक के सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

चेतन चौहान हैं 16 अर्शतक के साथ इस मामले में नंबर एक भारतीय
टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए बिना किसी शतक के सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ियों के रिकॉर्ड में रविन्द्र जडेजा ने दूसरे स्थान पर 9 अर्धशतक बनाकर मौजूद रूसी सूरती की बराबरी की। अब ये दोनों ही खिलाड़ी संयुक्त रूप से इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं तो वहीं भारत के लिए पूर्व खिलाड़ी चेतन चौहान सबसे ज्यादा 16 अर्धशतक लगाकर पहले स्थान पर हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG VS IND 5TH TEST- रविन्द्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर की नौंवी फिफ्टी जड़ रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया अपना नाम appeared first on SportzWiki Hindi.